शनिवार को विदर्भ में होगी भारी बारिश, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी

weather forecast in nagpur
शनिवार को विदर्भ में होगी भारी बारिश, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
शनिवार को विदर्भ में होगी भारी बारिश, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी

दैनिक भास्कर न्यूज़ डेस्क, नागपुर।  बीते दिनों बारिश ने जमकर कहर ढाया। पूरे शहर में जगह-जगह पानी भर गया। घरों के अंदर तक पानी घुसा नजर आया, लेकिन अब मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दो दिनों तक बादल साफ रहेंगे।

मंगलवार को झूम कर बरसे बादल बुधवार को शांत बने रहे। हालांकि सुबह से ही आसमान मेघों से घिरा रहा, पर बारिश नहीं हुई। धूप दिन भर खिली रही व हवा भी शांत बनी रही। हवा में नमी की अधिकता के कारण उमस व पसीने से लोग परेशान रहे। शाम ढले घरेलू बादलों ने शहर के कुछ इलाकों को तेज बौछारों से भिगोया। बुधवार वर्षा के थमे रहने से तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री नीचे रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य पर 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आर्द्रता अधिकतम 87 तथा न्यूनतम 84 प्रतिशत रही।

मौसम विभाग ने 26 जून से 1 जुलाई तक विदर्भ में कहीं-कहीं भारी वर्षा की चेतावनी जारी की थी, लेकिन अब गुरुवार व शुक्रवार की चेतावनी वापस ले ली है। शनिवार को एक बार फिर विदर्भ के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है। अनुमान है कि गुरुवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। धूप खिली रहेगी। दोपहर बाद घरेलू बादल जरूर बरस सकते हैं। शुक्रवार को भी कमोबेश यही स्थिति रहने का अनुमान है। 

Created On :   29 Jun 2017 7:05 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story