24 में से 22 घंटे तक सोता रहता है ये ऑस्ट्रेलियन प्राणी

24 में से 22 घंटे तक सोता रहता है ये ऑस्ट्रेलियन प्राणी

 

डिजिटल डेस्क, कैनबरा। दुनिया में सोना किसे पसंद नहीं, अरे नहीं ठहरिये, यहां हम गोल्ड नहीं, बल्कि स्लीप की बात कर रहे हैं और साथ ही बता रहे हैं उस प्राणी के बारे में जो सबसे ज्यादा सोता है। अपनी इस आदत की वजह से ही ये दुनिया के उन प्राणियों में पहले स्थान पर है जो सबसे ज्यादा सोते हैं। ये अपने जीवन का आधे से ज्यादा हिस्सा सोने में ही व्यतीत कर देता है। 

 

24 में से 20-22 घंटे सिर्फ सोने में बिता देता है

हालांकि वैज्ञानिकों के अनुसार जो प्राणी आवश्यकता से अधिक सोते हैं उनकी मौत वक्त से पहले होने की संभावना अधिक रहती है। जिराफ उन प्राणियों में गिना जाता है सिर्फ 2 घंटे ही सोता है, मतलब सबसे कम। यहां बात हो रही है उस प्राणी की जो 24 में से 20-22 घंटे सिर्फ सोने में बिता देता है। यानि कि उसके जीवन का एक हिस्सा भी वह ठीक से प्रकृति का मजा लेते हुए जी नहीं पाता। 

 

Image result for कोआला प्राणी

 

ऑस्ट्रेलिया के जंगल में पाया जाता है

कोआला देखने में टेडी बियर की तरह लगता है इसकी वजह से इसे कोआला भालू भी कहा जाता है। ये अन्य कार्यों के लिए सिर्फ 4 घंटे ही देता है बांकी के 20 से 22 घंटे इसके सोने में ही बीत जाते हैं। कोआला भालू ऑस्ट्रेलिया के जंगल में पाया जाता है और शाकाहारी जानवर है। 

 

शरीर को पोषण आहार पहुंचाने में मदद करता है

कोआला  ज्यादा पानी नही पीता वह नमी पत्तियों से प्राप्त करता है जो उसे लंबे समय तक सोने और शरीर को पोषण आहार पहुंचाने में मदद करता है। जीव वैज्ञानिकों की दुनिया में अब तक यह अकेला ऐसा जीव दुनिया में बचा है, जो सदियों से है और अब तक विलुप्त नही हुआ है। ज्यादा भूख लगने आैर नींद आने पर ये पेड़ की पत्तियां खाकर फिर सो जाता है।

 

Created On :   7 Dec 2017 5:59 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story