घने जंगल में महिला ने खुद किया अपना प्रसव, VIDEO भी बनाया

Woman gives birth in the forest, Mother uploads Video on YouTube
घने जंगल में महिला ने खुद किया अपना प्रसव, VIDEO भी बनाया
घने जंगल में महिला ने खुद किया अपना प्रसव, VIDEO भी बनाया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।  ज्यादातर महिलाएं अपने बच्चे को पूरी सुविधाओं के साथ दुनिया में लाना चाहती हैं। जिससे ना उन्हें कोई तकलीफ और ना ही बच्चे को, लेकिन यहां नजारा कुछ और ही नजर आया। एक महिला ने अपने बच्चे को आधुनिक सुविधाओं से दूर जंगल में जन्म दिया।

खुद अपना प्रसव

सिमोन थुरबर नाम की महिला अपने बच्चे को बिना किसी डॉक्टर और सुविधाओं के जंगल में जन्म दिया। उसने खुद अपना प्रसव किया। महिला की उम्र उस वक्त 43 साल थी। सिमोन ने अपने बच्चे को ऑस्ट्रेलिया के घने जंगल में जन्म दिया। अब बच्ची की उम्र करीब 4 साल है उसकी तस्वीरें वीडियो सामने आने के बाद कहा जा रहा है कि दुनिया भर में ऐसी डिलीवरी शायद ही पहले कभी हुई होगी।

नहीं थी कोई सुविधा 

इस दौरान उसके पास डिलेवरी के लिए कोई सुविधा नहीं थी। बताया जा रहा है कि महिला ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह अपने बच्चे को प्राकृतिक वातावरण में पैदा करना चाहती थी। वह नहीं चाहती थी कि उसका बच्चा मशीनों के बीच पैदा हो। 

सामने आईं तस्वीरें 

उसने जंगल में अपनी चौथी बच्ची को जन्म दिया। उसकी हिम्मत की और इस कदम की सभी ने तारीफ की। सिमोन ने अपनी डिलेवरी का वीडियो भी बनाया। इसकी तस्वीरें एक बार फिर सामने आई हैं। 

आसपास कोई नहीं

डिलेवरी के दाैरान तस्वीरों में महिला काफी तकलीफ में दिखाई दे रही है। हालांकि इस दौरान वह पूरी तरह न्यूड है। उसके आसपास कोई नहीं है। वह लगातार अपने बच्चे को दुनिया में लाने के लिए खुद को तकलीफ देती हुई दिखाई दे रही है। 

Created On :   10 Sep 2017 6:28 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story