मुंबई में रिश्वतखोर महिला पुलिसकर्मी गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई

Woman Police officer arrested for taking bribe, ACBs action
मुंबई में रिश्वतखोर महिला पुलिसकर्मी गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
मुंबई में रिश्वतखोर महिला पुलिसकर्मी गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई

डिजिटल डेस्क,मुंबई। एंटी करप्शन ब्यूरो ने महिला पुलिस अधिकारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला पुलिस अधिकारी का नाम मेघा भामरे है जो अंधेरी पुलिस स्टेशन में तैनात है। आरोपी ने भाई-बहन का विवाद सुलझाने की एवज में रिश्वत की मांग की थी।

दरअसल एक शख्स ने 2 साल पहले अपने जीजा से व्यवसाय के लिए 9 लाख रुपए उधार लिए थे। इसमें से कुछ पैसे उसने लौटा दिए और कुछ बकाया था। इसी बात को लेकर जीजा-साले में विवाद हुआ करता था। 
21 अगस्त को बहन और उसके पति ने अंधेरी पुलिस स्टेशन में मामले की शिकायत दर्ज करा दी। इसके बाद इस मामले में भामरे ने दोनों को पुलिस स्टेशन बुलाकर समझौता करा दिया,लेकिन बाद में वह इसके एवज में 15 हजार रुपए मांगने लगी और ऐसा न करने पर सबक सिखाने की धमकी देने लगी। इसके बाद वह 10 हजार रुपए लेकर मामला रफादफा करने को तैयार हो गई। पीड़ित पक्ष ने इसकी शिकायत ACB से की। ACB की टीम ने जाल बिछाकर भामरे को 10 हजार रुपए लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

Created On :   1 Sep 2017 9:41 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story