अजीब परंपरा : पर्दे में रहते हैं लड़के, इस देश में पुरुषों का रेप करती हैं महिलाएं

women have the freedom to make physical relations with any man
अजीब परंपरा : पर्दे में रहते हैं लड़के, इस देश में पुरुषों का रेप करती हैं महिलाएं
अजीब परंपरा : पर्दे में रहते हैं लड़के, इस देश में पुरुषों का रेप करती हैं महिलाएं

डिजिटल डेस्क , नई दिल्ली। आमतौर पर हमारे समाज में पुरुषों को ही सबसे ऊपर माना जाता है और इन्हीं की चलती है। हमारे समाज में हमेशा पुरुष ही महिलाओं पर अपना अधिकार दिखाते हैं। हम सब उस समाज में रहते हैं जहां महिलाओं के खिलाफ ही अत्याचार किए जाते हैं। लेकिन ये दुनिया भी बहुत अजीब है, यहां एक ऐसा देश भी है जहां पर पुरुषों की एक नहीं सुनी जाती और महिलाएं ही सर्वेसर्वा होती हैं। अक्सर महिलाओं के साथ ही जबरदस्ती के किस्से आपने सुने होंगे लेकिन इस देश में महिलाएं पुरुषों के साथ जबरदस्ती करती हैं। 

महिलाएं करती हैं पुरुषों से रेप

ये सब नाईजीरिया की तुआरेक जनजाती में होता है। इस जनजाती की महिलाओं को वो सारे अधिकार हैं, जो आमतौर पर पुरुषों को रहते हैं। यहां पर  महिलाएं न ही घूंघट पहनती है और न ही अपना चेहरा ढंककर रखती हैं। यहां पर पुरुषों को अपना चेहरा ढंककर रखना घूमना पड़ता है। इसके अलावा यहां की महिलाओं को किसी भी पुरुष के साथ शारीरिक संबंध बनाने की आजादी है, वो चाहें तो किसी पुरुष के साथ रेप भी कर सकती है। लेकिन यहां के पुरुषों को बिल्कुल आजादी नहीं है और उन्हें ये सब सहना पड़ता है। 

तुआरेक जनजाती की महिलाएं शादी के बाद भी किसी गैर-मर्द से संबंध बना सकती है, लेकिन पुरुष ऐसा नहीं कर सकते। यहां महिलाएं जब चाहें अपनी मर्जी से तलाक ले सकती है। यहां के लड़के जैसे ही बड़े होते हैं, उन्हें ऐसे कपड़े पहनना पड़ता है जिसमें उनका चेहरा और शरीर ढंका हुआ हो। 

हमारे यहां लड़की पैदा होने पर गम का माहौल सा बन जाता है, लेकिन इस जनजाती में लड़की पैदा होने पर पूरे कस्बे में खुशी का माहौल रहता है। यहां रहने वाले हर लड़के को कुछ भी करने से पहले महिलाओं की इजाजत लेनी पड़ती है। उनकी इजाजत के बिना लड़के कुछ भी नहीं कर सकते। 

Created On :   1 Aug 2017 9:51 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story