पानी पर कुछ ऐसे तैरते हैं दुनिया के ये फेमस रेस्टाॅरेंट

world famous floating restaurant, BBQ Donut and Jumbo Kingdom
पानी पर कुछ ऐसे तैरते हैं दुनिया के ये फेमस रेस्टाॅरेंट
पानी पर कुछ ऐसे तैरते हैं दुनिया के ये फेमस रेस्टाॅरेंट

डिजिटल डेस्क, टोक्यो। रेस्टाॅरेंट में खाने का अलग ही मजा है। विदेशों में तो अनेक ऐसे रेस्टाॅरेंट हैं जिनमें खाना खाने के लिए लोग विदेश यात्रा करते हैं। इनकी खूबसूरती और खाना जितना लाजवाब होता है उससे कहीं अधिक ये अपनी बनावट के लिए जाने जाते हैं। यहां पहुंचने पर एक पल के लिए ये भी ख्याल आने लगता है कि आखिर इसे ऐसा बनाने का आइडिया कहां से आया। आज हम आपको ऐसे ही रेस्टाॅरेंट के बारे में बताने जा रहे हैं। जो पानी पर तैरते रहते हैं इसकी वजह से इन्हें फ्लोटिंग रेस्टोरेंट कहा जाता है। 

 

2300 लोग आसानी से लंच, डिनर और नाश्ता कर सकते हैं

हांगकांग के जंबो किंगडम में एक ऐसा ही रेस्टाॅरेंट जो पानी पर तैरता रहता हैं। पूरे जापान में इसे फ्लोटिंग रेस्टोरेंट कहा जाता है। ये आकार में इतना बड़ा है कि यहां एक साथ 2300 लोग आसानी से लंच, डिनर और नाश्ता कर सकते हैं। कस्मर्स और उनके बच्चों के मनोरंजन के लिए यहां शाॅपिंग माॅल और एक खूबसूरत गार्डन भी बनाया गया है। इस रेस्टाॅरेंट में खाने का सबसे ज्यादा मजा सर्दियों में आता है। यह करीब 30 साल पुराना है। 

 

पहला चाइनीज रेस्टाॅरेंट

एम्सटर्डम में बहुत सारे फ्लोटिंग रेस्टाॅरेंट हैं, लेकिन सी पैलेस पहला चाइनीज रेस्टाॅरेंट है जो पानी पर तैरता है। चाइनीज रेस्टाॅरेंट चाइना की परंपरा के अनुसार लाजवाब लजीज व्यंजन तो मिलता है साथ ही यहां चाइना का वह कल्चर भी देखने मिलता है जो दुनिया में सबसे अलग है। यहां अद्भुत आर्किटेक्चर देखने मिलता है। 

 

पानी पर तैरता है टेबल 

एक और कुछ जर्मनी में भी देखने मिलता है। यहां स्थित बीबीक्यू डोनट एक ऐसी जगह है जो बेहद खास मानी जाती है। रेस्टाॅरेंट तो छोड़िए इस रेस्टाॅरेंट के अंदर एक ऐसा टेबल है जो पानी पर तैरता है। साथ ही इसका नाम भी रेसिपी से ही लिया गया है। यहां आने पर पिकनिक की तरह फील होने लगता है। 

Created On :   19 Nov 2017 5:35 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story