दुनिया का सबसे छोटा फोन लांच, फीचर्स और प्राइस जानकर हो जाएंगे हैरान

Worlds smallest phone launched in India know features and price
दुनिया का सबसे छोटा फोन लांच, फीचर्स और प्राइस जानकर हो जाएंगे हैरान
दुनिया का सबसे छोटा फोन लांच, फीचर्स और प्राइस जानकर हो जाएंगे हैरान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल लोग बड़ी स्क्रिन का फोन खरीदना पसंद करते हैं। क्योंकि बड़ी स्क्रिन में ब्राउजिंग और गेमिंग का अलग ही मजा है। लेकिन बड़ी स्क्रिन के जमाने में एक कंपनी ने सिर्फ 1 इंच की स्क्रिन साइज का फोन लांच किया है। ई-कॉमर्स वेबसाइट yerha.com ने मंगलवार को Elari NanoPhone C पेश किया है। कंपनी का दावा है कि ये फोन दुनिया का सबसे छोटा फोन है। इस फोन की कीमत 3,890 रुपए है, और इसे ब्लैक, रोज गोल्ड और सिल्वर कलर में पेश किया गया है। 

इस फोन को जुलाई में लॉन्च किया गया था, लेकिन अब इसे भारत में भी लॉन्च कर दिया है। इस फोन को कंपनी ने गोल्ड, ब्लैक और सिल्वर कलर में पेश किया है। इसके अलावा इसमें एक मैजिक वॉयस नाम का फीचर भी दिया है, जिसकी मदद से आप अपनी ओरिजनल वॉयस को बदलकर किसी से भी बात कर सकते हैं। 

फोन के फीचर्स-

  • स्क्रीन- 1 इंच का टीएफटी डिस्प्ले
  • वजन- 30 ग्राम
  • रैम- 32 एमबी
  • इंटरनल स्टोरेज- 32 एमबी, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 
  • बैटरी- 280 mAh, कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 4 घंटे का टॉकटाइम और 4 दिन का स्टैंडबाय दे सकती है

Created On :   5 Sep 2017 9:18 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story