रात्रि में इस वक्त जलाएं शिव को दीपक, मिलेगा धन

Worship of Shivalinga at night, Shivaling Puja vidhi with deepak
रात्रि में इस वक्त जलाएं शिव को दीपक, मिलेगा धन
रात्रि में इस वक्त जलाएं शिव को दीपक, मिलेगा धन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज के दौर में जिसके पास धन है उसे और धन की आवश्यकता है और जिसके पास नही है उसे केवल जीने लिए धन चाहिए। जो भी हो हर एक को धन की जरूरत है। शिवपुराण में उल्लेख मिलता है कि नियमित रूप से शिवलिंग का पूजन करने वाले व्यक्ति को जीवन में सभी दुखों से लड़ने की शक्ति प्राप्त होती है। इस पुराण में अनेक चमत्कारी उपायों का भी जिक्र किया गया है, जिनके अनुसरण से व्यक्ति धन के साथ ही शिवकृपा का भी पात्र बन सकता है। 

 

रात्रिकाल में 11 से 12 के बीच

यह उपाय शिव पुराण में बताया गया है कि यदि आप शिव का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं और धन की समस्या से परेशान हैं तो शिवलिंग के पास रोज रात को दीपक जलाएं। हालांकि इतनी रात में दीपक जलाना उर्पयुक्त नही बताया जाता लेकिन, ऐसा बताया गया है कि यह रात्रिकाल में 11 से 12 के बीच ही जलाना चाहिए। इससे संबंधित एक कथा भी प्रचलित है। 

 

प्रचलित है ये कथा


बताया जाता है कि प्राचीन काल में एक बहुत ही गरीब व्यक्ति था उसका नाम गुणनिधि था। वह भोजन की खोज में एक रात शिव मंदिर पहुंच गया। उसने सोचा उसी मंदिर में रात्रि विश्राम का मन बना लिया। वहां रात ढलते ही अत्यधिक घना अंधेरा छा गया। इसे दूर करने के लिए उसने शिव मंदिर में अपनी कमीज जला दी। उसने घने अंधेरे में शिव मंदिर में प्रकाश किया। जिसके फलस्वरूप उसे अगले जन्म में देवताओं के कोषाध्यक्ष का पद प्राप्त हुआ। 

 

अवश्यक करें इस मंत्र का जाप

जैसा कि इस कथा में वर्णन मिलता है रात्रि के समय शिव मंदिर में दीपक जलाने से धन, ऐश्वर्य प्राप्त होता है। दीपक जलाते वक्त ॐ नम: शिवाय मंत्र का जाप अवश्य करें। इससे नकारात्मक शक्तियां कभी भी नजदीक नहीं आतीं।

Created On :   17 Nov 2017 6:00 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story