Xiaomi 30 नवंबर को भारत में पेश करेगा DESH का SMARTPHONE

Xiaomi announces launch of Desh ka smartphone in India on 30 Nov.
Xiaomi 30 नवंबर को भारत में पेश करेगा DESH का SMARTPHONE
Xiaomi 30 नवंबर को भारत में पेश करेगा DESH का SMARTPHONE

eडिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi  जल्द ही अपने नए Redmi डिवाइस को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आपको बता दें कि Xiaomi 30 नवम्बर को भारत में अपना एक नया डिवाइस लॉन्च करेगा। इसके अलावा ऐसा माना जा रहा है कि इस स्मार्टफोन को दिसम्बर में सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। आमतौर पर एक सप्ताह के अंदर ही Xiaomi के स्मार्टफोन सेल के लिए आ जाते हैं।

Redmi इंडिया के अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से ट्विट करके इस नए रेड्मी डिवाइस के बारे में जानकारी दी है जिसे “Desh ka Smartphone” नाम दिया जा रहा है। हालाँकि अगर इस टीजर के बारे में चर्चा करें तो हैशटैग आदि पर विचार करें तो स्मार्टफोन एक बजट स्मार्टफोन लग रहा है, जो कुछ स्मार्ट फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा। इस स्मार्टफोन की कीमत बाजार में मौजूद कुछ अन्य रेड्मी डिवाइस से काफी कम हो सकती है।

आपको बता दें कि मनु कुमार जैन ने भी एक ट्विट करके अपने आप को एक गाँव में दर्शाने जैसे द्रश्य दिखाए हैं यानी यह किसी गाँव के ट्रेवल कर रहे हैं। इसे देखते हुए ऐसा कहा जा सकता है कि इस स्मार्टफोन को भारत के ग्रामीण इलाकों को ध्यान में रखकर ही पेश किया जाएगा। अगर इस बात को सही माना जाए तो ऐसा हो सकता है कि Xiaomi कम कीमत में अपना एक फीचर फोन लॉन्च करे। जो कहीं न कहीं जियोफोन से काफी मिलता जुलता हो सकता है। हालाँकि अभी आधिकारिक तौर पर कंपनी ने इसके बारे में कुछ भी नहीं कहा है।

अगर हम अभी की चर्चा करें तो Xiaomi का भारतीय बाजार में सबसे सस्ता स्मार्टफोन Xiaomi Redmi 4A है, जिसकी कीमत महज Rs. 5,999 है। इसके अलावा इसे 2GB रैम और 16GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा आपको यह भी बता दें कि कम कीमत और बढ़िया स्पेक्स वाले फोंस ने Xiaomi को भारत में इतने बड़े पैमाने में स्थापित करने में बड़ा योगदान दिया है। इसके अलावा ऐसा भी कहा जा सकता है कि Xiaomi इस दिन एक स्मार्टफोन ही लॉन्च करे लेकिन इसे कुछ डाटा के साथ पेश करे जिससे कि यूजर्स इसकी ओर जल्दी से आकर्षित हो जाएँ। हालाँकि कार्बन और एयरटेल इस रचे में पहले से ही JioPhone के साथ मौजूद हैं।

 

Created On :   24 Nov 2017 6:32 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story