26 को लॉन्च होगा अपग्रेड वर्जन Xiaomi Mi 5X

Xiaomi Mi 5X video teaser released, hints at dual-camera setup
26 को लॉन्च होगा अपग्रेड वर्जन Xiaomi Mi 5X
26 को लॉन्च होगा अपग्रेड वर्जन Xiaomi Mi 5X

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की समार्टफोन कंपनी Xiaomi का नया स्मार्टफोन Mi 5X 26 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले मंगलवार को कंपनी की तरफ से एक Video Teaser जारी किया गया है। इस Video में कंपनी ने स्मार्टफोन के लुक और कलर वेरिएंट को दिखाने की कोशिश की है। Video में सबसे ज्यादा जोर स्मार्टफोन के Dual Rear Camera पर दिया गया है। इस स्मार्टफोन का लुक काफी हद तक iphone-7 की तरह ही है।

Mi 5X के फीचर्स और प्राइस

इस स्मार्टफोन की प्राइस 1,999 चीनी युआन (लगभग 19 हजार रुपए) होने की खबर है। ये फोन Xiaomi Mi 5 का अपग्रेड वर्जन है। इसके साथ ही ये फोन कई तरह के बेहतरीन फीचर से लैस है। अगर हम इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें 5.5 इंच का Full HD Display के साथ Snapdragon 625 processor से लैस है। इसमें 4GB रैम के साथ Dual Rear Camera भी दिया गया है। हालांकि अभी तक इस स्मार्टफोन के फीचर्स के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं हो पाया है।
MIUI-9 भी होगा लॉन्च

Xiaomi के इस नए स्मार्टफोन के साथ MIUI-9 भी बुधवार को लॉन्च किया जाएगा। Mi 5X पहला स्मार्टफोन होगा जो MIUI-9 से लैस होगा। इस नई UI में नई थीम, नए डिज़ाइन एलीमेंट और लॉक स्क्रीन पर शॉर्टकट, स्प्लिट स्क्रीन समेत कई और बेहतरीन फीचर्स हो सकते हैं। MIUI-9 को 16 अगस्त से पहले Xiaomi के कुछ सिलेक्टेड डिवाइस के लिए रिलीज किया जाएगा। MIUI-9 के बीटा अपडेट को पहले Mi-6, Redmi Note-4 और Redmi Note-4X के लिए रिलीज किया जाएगा।

Created On :   25 July 2017 10:30 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story