Mi Mix 2 स्मार्टफोन का Starck Edition किया लॉन्च, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

Xiaomi Mi Mix 2 Starck Edition launched Price, specs and more.
Mi Mix 2 स्मार्टफोन का Starck Edition किया लॉन्च, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान
Mi Mix 2 स्मार्टफोन का Starck Edition किया लॉन्च, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi Mi Mix 2 स्मार्टफोन को भारत में अभी कुछ समय पहले ही लॉन्च किया गया था। और अब कंपनी की ओर से एक नई घोषणा सामने आई है। आपको बता दें कि कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन यानी Xiaomi Mi Mi x2 स्मार्टफोन का एक Starck Edition पेश कर दिया है। इस स्मार्टफोन को जिसे इस स्पेशल एडिशन के तौर पर पेश किया गया है, उसे Xiaomi Mi Mix 2 Starck Edition नाम दिया गया है। इस डिवाइस पर Starck के सिग्नेचर बैक पैनल पर मौजूद हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर यह कौन है। तो आपको बता दें कि इस व्यक्ति ने Xiaomi की Mi Mix सीरीज को डिजाइन किया है। यानी Philippe Starck Xiaomi की Mi Mix सीरीज के डिज़ाइनर हैं।

Xiaomi ने अपने इस डिवाइस को दो अलग अलग वैरिएंट्स में पेश किया गया है – आप इसे फुल सेरामिक वर्जन और सेरामिक वर्जन को एल्युमीनियम फ्रेम के साथ खरीद सकते हैं। इसके अलावा आपको बता देंकी सेरामिक वर्जन को 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा एल्युमीनियम फ्रेम के साथ आने वाले वर्जन को आप 6GB रैम के साथ 256GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ ले सकते हैं। इसके अलावा आपको यह भी बता दें कि Xiaomi Mi Mix 2 Starck Edition को आप 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज के साथ ले सकते हैं।

Xiaomi Mi Mix 2 स्मार्टफोन को 5.99-इंच की FHD+ 2160×1080 डिसप्ले के साथ पेश किया गया था इसके अलावा इसमें आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 835 प्रोसेसर, 12-मेगापिक्सल का सोनी IMX386 रियर और 5-मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा के साथ पेश किया गया था। आपको यह भी बता दें कि स्मार्टफोन एंड्राइड 7 के साथ MIUI 9 पर काम करता है। इसके अलावा स्मार्टफोन में एक 3,400mAh क्षमता की बैटरी भी मौजूद है, जो स्मार्टफोन में क्विक चार्ज 3.0 के साथ दी गई है, इसके माध्यम से स्मार्टफोन में बड़ी तेजी से चार्जिंग की जा सकती है।

इस स्मार्टफोन यानी Xiaomi Mi Mix 2 Starck Edition की कीमत की चर्चा करें तो इसकी कीमत 4,999 युआन यानी लगभग 758 डॉलर के आसपास है। यानी स्मार्टफोन काफी महंगा है। इसके अलावा यह नवम्बर 28 को सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

 

Created On :   24 Nov 2017 6:03 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story