Xiaomi Redmi 5 Vs Redmi 5 Plus

Xiaomi Redmi 5 vs Redmi 5 Plus Price in India, Specifications Compared.
Xiaomi Redmi 5 Vs Redmi 5 Plus
Xiaomi Redmi 5 Vs Redmi 5 Plus

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।  चीनी कंपनी शाओमी ने गुरुवार को बीजिंग में अपने दो नए स्मार्टफोन रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस लॉन्च किए। इन दोनों स्मार्टफोन का डिज़ाइन और कुछ स्पेसिफिकेशन एक समान है। लेकिन इन दोनों फोन में  स्क्रीन साइज़ से लेकर प्रोसेसर तक में कुछ अहम फर्क है। कंपनी ने हाल ही में अपना बजट फोन रेडमी 5ए लॉन्च किया था। और कंपनी की रणनीति को देखते हुए यह लगभग तय है कि दोनों नए Redmi 5 और Redmi 5 Plus जल्द भारत में लॉन्च किए जाएंगे। आइये जानते हैं कि रेडमी के इन दोनों डिवाइस में क्या अहम फर्क हैं।

 

Xiaomi Redmi 5 से इस तरह अलग है रेडमी 5 प्लस


डिस्प्ले
सबसे पहले बात डिस्प्ले की तो, शाओमी रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस के स्क्रीन साइज़ में बहुत थोड़ा सा ही अंतर है। रेडमी 5 में एक 5.7 इंच एचडी+ (720x1440 पिक्सल) 18:9 डिस्प्ले है दिया गया है। स्क्रीन की डेनसिटी 282 पीपीआई है। स्क्रीन पर प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास दिया गया है। जबकि रेडमी 5 प्लस में एक 5.99 इंच फुल एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) 18:9 डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 403 पीपीआई है।

प्रोसेसर
रेडमी 5 में एक 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर है जबकि रेडमी 5 प्लस में 2.0 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम एमएसएम8953 स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर दिया गया है।

रैम व स्टोरेज
बात करें रैम व इनबिल्ट स्टोरेज की तो, रेडमी 5 में 2 जीबी रैम व 3 जीबी रैम है। जबकि रेडमी 5 प्लस में 3 जीबी रैम व 4 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलेंगे। स्टोरेज की बात करें तो, शाओमी रेडमी 5 में 16 जीबी या 32 जीबी स्टोरेज का विकल्प मिलेगा। इसके अलावा स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। रेडमी 5 प्लस में 32 जीबी या 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है और एक्सपेंडेबल सपोर्ट भी है।

बैटरी
रेडमी 5 में पावर देने के लिए एक 3300 एमएएच बैटरी है जबकि रेडमी 5 प्लस में 4000 एमएएच बैटरी दी गई है।  रेडमी 5 का डाइमेंशन 151.8x72.8x7.7 मिलीमीटर और वज़न 157 ग्राम है जबकि रेडमी 5 प्लस का वज़न 158.5x75.45x8.05 मिलीमीटर और वज़न 180 ग्राम है।

शाओमी रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस कीमत
शाओमी रेडमी 5 के 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज की कीमत 799 चीनी युआन (करीब 7,800 रुपये), जबकि 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज की कीमत 899 चीनी युआन (करीब 8,800 रुपये) है। शाओमी रेडमी 5 प्लस का 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज 999 चीनी युआन (करीब 9,700 रुपये) जबकि 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1,299 चीनी युआन (करीब 12,700 रुपये) में मिलेगा। दोनों हैंडसेट की बिक्री 12 दिसंबर से चीन में होगी और जल्द ही रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे। शाओमी का कहना है कि इन स्मार्टफोन के साथ बॉक्स में एक कवर मुफ्त मिलेगा।

Created On :   9 Dec 2017 6:52 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story