जहीर और सागरिका की रिसेप्शन पार्टी, जमकर नाचे विराट -अनुष्का, देखें Video

zaheer khan and sagarika ghatge marriage reception party, virat kohli dance with anushka
जहीर और सागरिका की रिसेप्शन पार्टी, जमकर नाचे विराट -अनुष्का, देखें Video
जहीर और सागरिका की रिसेप्शन पार्टी, जमकर नाचे विराट -अनुष्का, देखें Video

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान और बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटगे की शादी की रिसेप्शन पार्टी बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई। इस पार्टी में जो सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रहे वो यंग कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा थे। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा के साथ जमकर ठूमके लगाए। उनके इस डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।

युवराज सिंह, हरभजन सिंह के बाद जहीर खान भी शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शादी का यह ग्रैंड रिसेप्शन सोमवार की रात मुंबई के ताज महल पैलेस में रखा गया था। इस रिसेप्शन में सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, राहुल द्रविड़, आशीष नेहरा, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, सानिया मिर्ज़ा और अजीत अगरकर जैसे क्रिकेट की दुनिया के कई स्टार खिलाड़ियों ने शिरकत की।

बता दें कि जहीर और सागरिका अचानक 23 तारीख को रजिस्टर मैरिज करके सबको हैरान कर दिया था। जिसके बाद से वो कई आयोजनों में अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को पार्टी दे रहे हैं। अब सबको इंतजार है विराट और अनुष्का की शादी का। 

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का डांस

विराट के फैंस को याद होगा कि उन्होंने कुछ दिनों पहले ही युवराज सिंह की शादी में खूब डांस किया था। विराट डांस करने से यहां पर भी नहीं चूके। विराट कोहली ने यहां भी जमकर डांस किया। कोहली इस पार्टी में ग्रे रंग के सूट में नजर आए तो वहीं उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का ने ग्रे और सिल्वर रंग का लंहगा पहना हुआ था। इन दोनों ने पार्टी में जमकर मस्ती की। सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर वायरल वीडियो में ये दोनों बॉलीवुड गानों पर थिरकते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Created On :   28 Nov 2017 11:17 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story