लोकसभा चुनाव 2024: मोदी सरकार में शिवराज सिंह चौहान को बड़ा ऑफर! केंद्र में राजनीतिक पारी की शुरुआत करेंगे 'मामा'

मोदी सरकार में शिवराज सिंह चौहान को बड़ा ऑफर! केंद्र में राजनीतिक पारी की शुरुआत करेंगे मामा
  • शिवराज सिंह चौहान को केंद्र में बड़ा ऑफर
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया जिक्र
  • विदिशा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान को केंद्र की मोदी सरकार में मंत्री पद ऑफर होने की अटकले तेज हैं। इस बारे में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकेत दिए हैं। हाल ही में लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान मध्यप्रदेश की एक रैली में पीएम मोदी ने पूर्व मुख्यमंत्री को केंद्र सरकार में शामिल करने की इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि वह शिवराज को अपने साथ केंद्र में केंद्र में ले जाना चाहते हैं। इस बयान के सामने आने के बाद से शिवराज सिंह चौहान के केंद्र सरकार में शामिल होने के अटकलों ने जोर पकड़ लिया है।

विदिशा लोकसभा सीट से लड़ रहे चुनाव

इस बार शिवराज सिंह चौहान अपने संसदीय क्षेत्र विदिशा से चुनाव लड़ रहे हैं। करीब 35 सालों से यह सीट भाजपा का अभेद किला रही है। इस सीट पर सेंध लगाना के लिए कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता प्रताप भानु शर्मा को शिवराज सिंह चौहान के सामने चुनावी मैदान में उतारा है। विदिशा सीट के इतिहास की ओर रूख करें तो साल 1984 से विदिशा लोकसभा सीट पर भाजपा के दिग्गजों का दबदबा रहा है। कहा जाता है भाजपा को यह सीट साल 1980 में इमजरेंसी और 1984 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद देश में सहानुभूति लहर के दौरान हासिल हुई थी। विदिशा लोकसभा सीट साल 1967 में अस्तित्व में आई थी। इसके बाद कांग्रेस ने मौजूदा प्रत्याशी प्रताप भानु शर्मा के बलबूते दो बार जीत हासिल की थी।

पीएम मोदी ने दूसरे चरण के मतदान के तहत राज्य के हरदा शहर में आयोजित एक जनसभा को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने शिवराज सिंह चौहान की सरहाना की थी। पीएम मोदी ने कहा था कि हमने पार्टी संगठन और मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए एक दूसरे के साथ काम किया है। उन्होंने कहा था, "जब शिवराज सांसद गए थे, तब मैं पार्टी महासचिव के रूप में साथ काम कर रहा था। अब मैं उन्हें एक बार फिर अपने साथ दिल्ली ले जाना चाहता हूं।"

कांग्रेस ने दो बार हासिल की थी जीत

साल 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने भारी बहुमत के साथ मध्यप्रदेश में सरकार बनाई थी। इस जीत में शिवराज सिंह चौहान ने काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान पार्टी ने उन्हें सीएम फेस नहीं घोषित किया था। भाजपा ने नए चेहरे के तौर पर डॉ. मोहन यादव को राज्य का सीएम बनाया था।

Created On :   27 April 2024 10:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story