छापे ही छापे: झारखंड में कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के कई ठिकानों पर ईडी रेड

झारखंड में कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के कई ठिकानों पर ईडी रेड
  • मंगलवार सुबह सुबह शुरु हुई ईडी रेड
  • ईडी रेड से इलाके में मचा हड़कंप
  • कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड में कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के ठिकानों पर मगंलवार सुबह सुबह ईडी रेड पड़ी हुई है। कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के ठिकानों पर भी ईडी की छापेमारी जारी है। विधायक के झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के अन्य जिलों में स्थिच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी चल रही है। ईडी की टीम जमीन और बालू से जुड़े मामले को लेकर सीओ और विधायक के ठिकाने पर छापेमारी कर रही है।

ईडी झारखंड कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद से जुड़े परिसरों पर तलाशी ले रही है। उनके रांची स्थित आवास और अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी है। हज़ारीबाग में भी तलाशी की जा रही है। झारखंड में कांग्रेस की विधायक अंबा प्रसाद और उनके रिश्तेदारों सहित कई लोगों के लगभग 17 ठिकानों पर ईडी ने मंगलवार सुबह से छापेमारी शुरू की। छापेमारी के बारे में आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग, जमीन घोटाला और बालू घोटाला आदि के मामले में छापेमारी की जा रही है।

ईडी की रेड से झारखंड में हड़कंप मच गया है। सुबह से शुरु हुई छापेमारी अभी भी चल रही है। सूत्रों ने जानकारी दी है कि अंबा प्रसाद के रांची आवास और अन्य स्थानों पर भी रेड पड़ी। हजारीबाग में भी तलाशी हो रही है।

ईडी ने अंबा प्रसाद के रांची स्थित आवास के अलावा हजारीबाग जिले में उनके चाचा धीरेंद्र साव, करीबी राजेंद्र साव और राजू साव के ठिकानों पर दबिश दी है। एक अंचलाधिकारी (सीओ) शशिभूषण प्रसाद के यहां भी रेड पड़ने की खबर है। अंबा प्रसाद हजारीबाग जिले के बड़कागांव क्षेत्र से कांग्रेस की विधायक हैं।

उनके पिता योगेंद्र साव और मां निर्मला देवी भी बड़कागांव क्षेत्र से कई बार विधायक रह चुके हैं। रंगदारी सहित अन्य मामलों में योगेंद्र साव और निर्मला देवी के जेल जाने की वजह से कांग्रेस ने उनकी बेटी अंबा प्रसाद को वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया था।2019 के चुनाव में अंबा पहली बार विधायक चुनी गईं। वह इस बार हजारीबाग लोकसभा सीट से भी कांग्रेस के टिकट की प्रबल दावेदार हैं।

ईडी टीम ने कांग्रेस की महिला नेता और बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद, सीओ शशि भूषण सिंह समेत कई अन्य लोगों के कुल 17 ठिकानों पर छापेमारी की है।

Created On :   12 March 2024 4:41 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story