झारखंड सियासत: फ्लोर टेस्ट में पास हुई चंपई सोरेन सरकार, 47 विधायकों ने डाला महागठबंधन के पक्ष में वोट

फ्लोर टेस्ट में पास हुई चंपई सोरेन सरकार, 47 विधायकों ने डाला महागठबंधन के पक्ष में वोट
  • चंपई सोरेन सरकार का आज विधानसभा में फ्लोर टेस्ट
  • चंपई सोरेन सरकार के पास कुल 48 विधायक मौजूद
  • सरकार बनाने के लिए 41 विधायकों का समर्थन जरूरी

डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड की कमान अपने हाथों में लेने वाली चंपई सोरेन सरकार के लिए आज का दिन बेहद ही महत्वपूर्ण था। चंपई सोरेन सरकार आज विधानसभा में फ्लोर टेस्ट का सामना करने उतरी था। जहां झारखंड विधानसभा में चंपई सोरेन के नेतृत्व वाली महागठबंधन की सरकार ने अपनी बहुमत साबित करके राज्य की कमान अपने हाथों में ले ली। राज्य में अपनी बहुमत साबित करने के लिए चंपई सोरेन सरकार के महागठबंधन यानि कि 'जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी' को 41 विधायकों का समर्थन चाहिए था। लेकिन इस प्रस्ताव के पक्ष में कुल 47 विधायकों ने वोटिंग करके महागठबंधन की बहुमत को साबित कर दिया। जबकि कुल 29 विधायकों ने प्रस्ताव के खिलाफ वोटिंग की।

गौरतलब है कि इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पिछले महीने की आखिरी तारीख को कथित मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तारी से पहले अपना पद छोड़ दिया था। जिसके बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ट नेता चंपई सोरेन को प्रदेश के मुख्यमंत्री का पद सौंपा गया था। उन्होंने पिछले हफ्ते शक्रवार को मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण किया था और राज्य की कमान अपने हाथों में ली थी। अब आज चंपई सोरेन सरकार झारखंड विधानसभा में विश्वास मत प्राप्त करके राज्य की कमान हासिल करने में कामयाब हो गई है।

Live Updates

  • 5 Feb 2024 6:47 AM GMT

    फ्लोर टेस्ट से पहले चंपई सोरेन ने दिया भाषण

    विधानसभा में अपनी बहुमत साबित करने से पहले मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने राज्य विधानसभा को संबोधित किया है।

  • 5 Feb 2024 6:45 AM GMT

    अभिभाषण के बीच विधायकों का हंगामा

    झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के अभिभाषण के बीच विधानसभा में सत्ता पक्ष के विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया है। सभी विधायक सरकार के विधेयक रोके जाने को लेकर हंगामा कर रहे हैं। हंगामे के बीच सभी विधायक लोबिन को छोड़कर सीट से उठे। विधायक हेमंत सोरेन जिंदाबाद, झारखंड जिंदाबाद के नारे भी लगा रहे हैं।

  • 5 Feb 2024 6:43 AM GMT

    विधायकों के विरोध पर बोले राज्यपाल

    राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विधायकों के विरोध पर कहा, "राज्यपाल का अभिभाषण सत्ता पक्ष ने तैयार किया है और वे चिल्ला रहे हैं। इससे पता चलता है कि उन्हें और परिपक्व होना होगा।"

  • 5 Feb 2024 6:42 AM GMT

    फ्लोर टेस्ट से पहले बोले राज्य के राज्यपाल

    विधानसभा में होने वाले फ्लोर टेस्ट से पहले झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा, "हमें अपना कर्तव्य निष्पक्ष तरीके से पूरा करना है और ऐसा किया गया है और हर लोकतांत्रिक मानदंड का सख्ती से पालन किया गया है और राजभवन उसी के लिए है।"

  • 5 Feb 2024 6:39 AM GMT

    विधानसभा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत

    प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के हिरासत में मौजूद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी इस फ्लोर टेस्ट में शामिल होंगे। इसके लिए वह राज्य विधानसभा में पहुंच गए हैं।

Created On :   5 Feb 2024 6:36 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story