लोकसभा चुनाव 2024: पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर जमकर साधा निशाना, कहा - पहले अमेठी, अब वायनाड से भी भागेंगे शहजादे

पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर जमकर साधा निशाना, कहा - पहले अमेठी, अब वायनाड से भी भागेंगे शहजादे
  • देश में 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान
  • महाराष्ट्र में पीएम मोदी की रैली
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बोला हमला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान शुक्रवार (19 अप्रैल) को पूरा हो गया है। इस चरण के तहत देश के 21 राज्यों की 102 सीटों पर 62.18 फीसदी मतदान हुआ। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने महाराष्ट्र के नांदेड़ में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता को शहजादा करार दिया। पीएम मोदी ने कहा कि वायनाड से कांग्रेस के शहजादे को डर सता रहा है। अमेठी से भागने के बाद अब उन्हें वायनाड से भी जाना पड़ेगा। इस बार के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से चुनावी मैदान में उतरे हैं। साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने उत्तरप्रदेश की अमेठी सीट से चुनाव लड़ा था। मगर, वह यहां से हार गए थे। दरअसल, यूपी की हाईप्रोफाइल सीटों में से एक अमेठी सीट कांग्रेस का अभेद माना जाती थी। लेकिन, भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ रही केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी के गढ़ पर सेंध लगा दी।

मंच से लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश में कल पहले चरण का लोकसभा चुना का मतदान पूरा हुआ। इस मौके पर मैं देश के लोगों और खासतौर पर फर्स्ट टाइम वोटर्स को ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं। पीएम मोदी ने कहा मतदान समाप्त होने के बाद लोगों की ओर से बूथ लेवल पर किए गए विश्लेषण और जानकारी से साफ है कि पहले चरण में मतदान का रूझान एनडीए की तरफ रहा है।

इंडिया गठबंधन पर साधा निशाना

पीएम मोदी ने विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वोटर्स यह बात भली-भांति समझ रहे है कि विपक्ष के इंडिया गठबंधन को बनाने का लक्ष्य अपने स्वार्थ की पूर्ती और भ्रष्टाचार करना है। इससे साफ जाहिर होता है कि पहले चरण की वोटिंग में वोटर्स ने इंडिया गठबंधन को नजरअंदाज कर दिया है।

कांग्रेस पर हमला बोलते पीएम मोदी ने कहा कि भले ही यह लोग कोई भी दांवे और वादे करें। मगर, सच यह है कि चुनाव की तारीखों के ऐलान होने से पहले कांग्रेस अपनी हार स्वीकार कर चुकी है। पीएम मोदी ने कांग्रेस की दिग्गज नेता सोनिया गांधी का नाम लिए बिना उन पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता चुनाव में जीत हासिल करके लोकसभा में पहुंचते थे। वे इस बार राज्यसभा के मार्ग से जाकर अंदर बैठ गए हैं। बता दें, इस बार सोनिया गांधी यूपी की रायबरेली सीट से चुनाव नहीं लड़ रही हैं। लोकसभ चुनाव से पहले सोनिया राजस्थान से राज्यसभा पहुंच चुकी हैं।

प्रधानमंत्री ने इंडिया गठबंधन के नेताओं पर हमला करते हुए कहा कि गठबंधन की दशा यह हैं कि इस बार के चुनाव लड़ने के उन्हें प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं। इनके कई नेता तो अधिकतर सीटों पर प्रचार करने से दूरी बन रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के बाद से दशकों तक देश की सत्ता में रहने वाली कांग्रेस का यह परिवार इस बार अपनी ही पार्टी को वोट नहीं देगा। दरअसल, वह जहां पर रहते हैं वहां कांग्रेस का एक भी उम्मीदवार चुनाव नहीं लड़ रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस को चलाने वाला यह परिवार इस बार अपनी ही पार्टी को वोट नहीं दे पाएगा।

राहुल गांधी को बताया कांग्रेस का शहजादा

रैली के दौरान पीएम मोदी ने राहुल गांधी की ओर इशारा करते हुए उन्हें शहजादा बताया। पीएम मोदी ने कहा कि वायनाड में कांग्रेस के शहजादे को संकट दिखाई दे रहा है। जिस तरह से इन्होंने अमेठी से भाग गए है, वैसे ही यह वायनाड से भाग जाएंगे। उन्होंने कहा वायनाड में 26 अप्रैल को होने वाली वोटिंग के लिए शहजादे अपनी टोली के साथ इंतजार कर रहे हैं। जब यहां पर मतदान पूरा हो जाएगा, तब वह एक सीट शहजादे के लिए सुरक्षित घोषित कर देंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में महाराष्ट्र के विदर्भ और मराठावाड़ा में विकास कार्यों के नाम पर कुछ भी नहीं किया है। कांग्रेस के व्यवहार के कारण यहां के किसानों को गरीबी का शिकार होना पड़ता है। लोगों को उद्योगों से जुड़े अवसर भी प्राप्त नहीं होते है। इस वजह से लाखों युवाओं को अन्य राज्य और शहरों में जाना पड़ता है।

Created On :   20 April 2024 8:56 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story