Breaking News: आज की बड़ी खबरें 1 दिसंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 1 Dec 2025 8:53 AM IST
संसद का शीतकालीन सत्र आज से, चर्चा के लिए कम समय मिलने पर विपक्ष कर सकता है हंगामा
संसद का विंटर सेशन सोमवार से शुरू हो रहा है और 19 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें 19 दिन के शेड्यूल में 15 बैठकें होंगी। सरकार इस सत्र में 13 बिल पेश करने के लिए तैयार है, जिनमें बड़े इकोनॉमिक और नेशनल सिक्योरिटी से जुड़े विधेयक शामिल हैं। वहीं विपक्ष एसआईआर, राष्ट्रीय सुरक्षा समेत कई दूसरे मुद्दों को लेकर सरकार पर दबाव बनाने की तैयारी कर रहा है।
- 1 Dec 2025 8:30 AM IST
5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा चक्रवात दितवाह आईएमडी चेन्नई
दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उत्तर तमिलनाडु–पुडुचेरी तट के पास बना चक्रवात दितवाह अब 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर की ओर बढ़ रहा है और एक गहरे दबाव में बदल गया है।
- 1 Dec 2025 8:22 AM IST
तमिलनाडु शिवगंगा में हुई बस दुर्घटना पर 'तमिलगा वेत्त्री कजगम' के अध्यक्ष विजय ने जताया दुःख
तमिलनाडु के शिवगंगा जिले के तिरुप्पत्तूर में दो बसों की टक्कर में दस से अधिक लोगों की मौत की खबर है। इस पर तमिलगा वेत्त्री कजगम के अध्यक्ष विजय ने दुख जताया है और मांग की है कि घायलों को अच्छा इलाज दिया जाए।
- 1 Dec 2025 8:07 AM IST
आंध्र प्रदेश तट पर 13 बांग्लादेशी मछुआरों को हिरासत में लिया गया
आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में रविवार को समुद्री पुलिस ने बांग्लादेश के 13 मछुआरों को हिरासत में ले लिया।
Created On :   1 Dec 2025 8:03 AM IST












