अजब गजब: सड़क किनारे सो रही लड़की की सुरक्षा कर रहा था कुत्ता, जमकर वायरल हो रहा वीडियो

सड़क किनारे सो रही लड़की की सुरक्षा कर रहा था कुत्ता, जमकर वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर कुत्तों के कई तरह के वीडियोज वायरल होते नजर आते हैं। ऐसा ही एक वीडियो और चल रहा है, जिसमें वो सड़क पर सो रही बच्ची की सुरक्षा कर रहा है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कुत्तों को इंसान का अच्छा दोस्त बताया जाता है। वे हमेशा अपने मालिक के लिए वफादार होते हैं और उनका ख्याल रखते हैं। इसके कई सारे उदाहरण अपने आसपास देखे होंगे। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी नजर आ रहा है। वीडियो में एक लड़की सड़क के किनारे सो रही होती है और कुत्ता उसकी रक्षा कर रहा है। वीडियो को देखकर कई यूजर्स का मन भी खुश हो जाता है।

वीडियो में क्या है?

वीडियो में देखने को मिल रहा है कि एक शख्स अपने फोन में वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है। उसमें एक छोटी बच्ची सड़क के किनारे सो रही है और वो शख्स मजाकिया अंदाज में उसके पास जाने की कोशिश कर रहा है। जैसे ही वो शख्स उसके पास जाता है तो कुत्ता तुरंत ही तैनात होकर उस पर भौंकने लगता है और बच्ची को बचाता है।

यह भी पढ़े -विदेशी शख्स ने भारतीयों की इमानदारी का लिया टेस्ट, फोन छोड़कर गया बाजार में फिर मिला ऐसी जगह, यहां देखें वीडियो

वीडियो हो रहा वायरल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ये वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और लाखों लोगों ने लाइक किया है। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक शख्स ने कहा है कि कुत्ते इंसान से ज्यादा अच्छे हैं। तो कुछ लोगों ने उसको एआई का नाम दिया है। एक शख्स ने कहा है कि क्या एआई है और क्या नहीं है, लेकिन आज के समय पर किसी पर भी भरोसा नहीं किया जा सकता है।

Created On :   12 Nov 2025 6:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story