कैसे खेलता है हाथी का बच्चा, आपको इमोशनल कर देगा ये VIDEO

A baby elephant play with birds on the hill, video goes viral
कैसे खेलता है हाथी का बच्चा, आपको इमोशनल कर देगा ये VIDEO
कैसे खेलता है हाथी का बच्चा, आपको इमोशनल कर देगा ये VIDEO

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बचपन कितना खूबसूरत हो सकता है। आप और हम मात्र इसकी कल्पना कर सकते हैं, लेकिन जब खूबसूरत बचपन से सजे खूूबसूरत नजारे को देखने मिले तो इससे अच्छा कुछ नही हो सकता। इन दिनों एक ऐसे ही वीडियो को सोशल मीडिया में काफी पसंद किया जा रहा है। इसे देखकर आपको यकीन हो जाएगा कि सिर्फ इंसान ही नही जानवरों के बच्चे भी मस्ती और अठखेलियां करते हैं। इस बीच यदि बच्चे को चोट आ जाए उसकी मां को उतनी ही फिक्र हो सकती है जितनी आपकी या हमारी मां को होती। 

क्यूट बच्चे का स्लिप हुअा पैर

इस वीडियो में एक हथिनी अपने बच्चे के साथ दिख रही है। मासूम सा ये छोटा हाथी बेहद क्यूट नजर आ रहा है। वह मस्ती के मूड में है और यहां से वहां भाग रहा है। उसकी मासूमियत इस वीडियो में स्पष्ट देखने मिल रही है। उसके आसपास कुछ दूसरे जानवर व पक्षी भी हैं। वह पक्षियों के साथ दौड़ लगा लगाकर खेलता है। इसी बीच तेज दौड़ते हुए उसका पैर स्लिप हो जाता है और वह जमीन पर गिर पड़ता है। 

फौरन ही पास आ जाती है मां 

अपने बच्चे को खेलता हुआ देखकर खुश हो रही मां जैसे ही उसे गिरता देखती है। फौरन उसकी ओर बढ़ती है। बच्चा भी खेलना छोड़कर मां के पास चला जाता है। ठीक वैसे ही जैसे खेलते-खेलते चोट लगने के दौरान इंसानी बच्चा अपनी मां के पास रोते हुए पहुंच जाता है और मां उसे बड़े ही प्यार से दुलारने लगती है। 

बटोर रहा है व्यूज 

इसी वीडियो का ये नजारा किसी को भी इमोशनल करने के लिए काफी है। सोशल मीडिया पर ये अच्छे खासे व्यूज बटोर रहा है।  हालांकि फिलहाल ये पता नहीं चल सका है कि बेहद लाजवाब अाैर अनाेखे इस वीडियाे को कहां शूट किया गया है।

Created On :   16 Oct 2017 6:11 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story