हाथी भी करता है स्मोकिंग ? देखिए वीडियो

हाथी भी करता है स्मोकिंग ? देखिए वीडियो

डिजिटल डेस्क, बंगलुरू। ‘सिगरेट के धुएं का छल्ला बनाके’ सॉन्ग तो आपने सुना ही होगा। जो तस्वीरें हम आपको दिखाएंगे वो भी कुछ ऐसी ही हैं लेकिन अब की बार कोई इंसान नहीं बल्कि एक हाथी धुएं का छल्ला बनाके उड़ाता नजर आया है। हाथी की हैरत करने वाली हरकतें कर्नाटक के जंगलों में कैद की गई हैं। 

 

स्मोकिंग करता हाथी


कर्नाटक के नगरहोल नेशनल पार्क में एक हाथी ने अजब-गजब हरकत की है। जंगल में एक हाथी अपने सूंड से जमीन से कुछ उठाता है और उठते धुएं को एंजॉय करता है। दूर से देखने पर ऐसा लगता है जैसे हाथी स्मोकिंग  कर रहा है। इस हाथी की उम्र लगभग 30 साल है।

वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशन सोसायटी का वीडियो 


हथिनी के इस कारनामें को वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशन सोसायटी- इंडिया प्रोग्राम के सहायक निदेशक विनय कुमार ने अपने कैमरे में कैद किया है। इस वीडियो को उन्होंने 20 मार्च को फेसबुक पर पोस्ट किया। सोशल मीडिया पर हथिनी का वीडियो वायरल होने के बाद से लोग आश्चर्य में पड़ गए हैं। जानकारी के मुताबिक विनय कुमार ने इस चौंकाने वाले वीडियो को अप्रैल 2007 में शूट किया था लेकिन हाल ही में लोगों के साथ शेयर किया। 

वीडियो पर विचार


जंगल के बीच कैद किए गए इस वीडियो में हथिनी आखिर क्या कर रही है इस पर कई वैज्ञानिकों ने चर्चा की। वीडियो पर चल क्या रहा है इस बारे में वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशन सोसायटी (WCS) इंडिया के वैज्ञानिक और हाथी जीव विज्ञानी डॉक्टर वरुण गोस्वामी ने बताया कि हथिनी लकड़ी से जलकर बने कोयले को खाने की कोशिश कर रही थी। जिसके लिए वो जले हुए जंगल की राख को सूंड से उठा रही थी।


जले जंगलों के प्रति जानवरों का आकर्षण


WCS के फेसबुक पोस्ट में डॉक्टर गोस्वामी ने कहा है कि  लकड़ी के कोयले का कोई पौष्टिक महत्व नहीं होता लेकिन जंगली जानवर अक्सर इसके औषधीय गुणों के लिए आकर्षित होते हैं। ये एक लैक्सेटिव के रूप में भी काम करता है। वनों के जलने के बाद भी जंगली जानवर इसके प्रति आकर्षित होते हैं। जानवरों के इस तरह के व्यवहार का ये पहला मामला माना जा रहा है। 


  
 

Created On :   27 March 2018 4:48 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story