डरावने हाइवे, यहां दिखाई देता है एक औरत का साया

Haunted Highway i india, originally called Paranormal Highway
डरावने हाइवे, यहां दिखाई देता है एक औरत का साया
डरावने हाइवे, यहां दिखाई देता है एक औरत का साया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। किसी भी रास्ते से गुजरना आम बात है, लेकिन उन राहों पर जाना कोई भी पसंद नही करता, जहां डर का साया मंडराता रहता है। आज हम आपको ऐसे ही रास्तों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन पर निकलने से लोग डरते हैं। ये फेमस तो हैं, लेकिन भूतिया साए के लिए। कहा जाता है कि कभी यहां किसी का एक्सीडेंट हो जाता है कभी किसी का साया मंडराता है। यहां हम आपको ऐसे ही रास्तों के बारे में बताने जा रहे हैं। 

 

सफेद साड़ी वाली औरत

ईस्ट कोस्ट रोड स्टेट हाइवे 49 पश्चिम बंगाल और तमिल को जोड़ता है। चेन्नई से पांडिचेरी के बीच का रास्ता काफी डरावना माना जाता है। देर रात तो यहां से कोई निकलना पसंद नही करता। यहां से निकलने से लोग डरते हैं। इसके बारे में कुछ ड्राइवरर्स ने बताया कि यहां एक औरत का साया नजर आता है वह सफेद साड़ी में होती है। उसके दिखने के बाद यह मार्ग अचानक सिकुड़ने लगता है। शरीर कांपने लगता और एक्सीडेंट भी होजाता है। 

 

किया डर का सामना  

कंटोनमेंट रोड यह देश की राजधानी दिल्ली में स्थित है। इस रास्ते से लोग ना के बराबर ही निकलते हैं। कहा जाता है कि अब तक जितने भी लोग निकलने हैं सभी ने यहां डर का सामना किया है। ऐसा कोई नही, जिसने यहां औरत का भूत नही देखा हो। कई बार आसपास किसी के चलने की आवाज भी आती है, जबकि देखने पर कोई भी मौजूद नही होता। कई बार यहां डरावनी आवाजें भी सुनाई देती हैं। 

 

मतलब जान हथेली पर

रांची-जमशेदपुर  के इस मार्ग पर हादसे अक्सर ही अस्वाभाविक रूप से होते हैं। इस रास्ते को पार करने का मतलब जान हथेली पर रखना। कई लोग यहां भी एक लंबी औरत का भूत देखने का दावा करते हैं, जबकि इसके दोनों ओर मंदिर स्थित है जिसके बाद में कहा जाता है कि यहां पूजा किए बगैर निकलने पर व्यक्ति हादसे का शिकार हो जाता है। 

Created On :   23 Nov 2017 2:09 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story