पैसे के लिए इस शख्स की 6 शादिया, अंजाम सुन कर हो जाएंगे हैरान

अजब -गजब पैसे के लिए इस शख्स की 6 शादिया, अंजाम सुन कर हो जाएंगे हैरान

Ankita Rai
Update: 2022-08-04 07:31 GMT
पैसे के लिए इस शख्स की 6 शादिया, अंजाम सुन कर हो जाएंगे हैरान

 डिजिटल डेस्क, भोपाल।  पहले के जमाने में एक ही राजा की कई सारी पत्नी होती थी। ऐसी बहुत सारी कहानियां आपने पढ़ा और सुना होगा। लेकिन आज हम आपको ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी एक नहीं बल्कि 6 पत्नीयां हैं। यह बात सुनकर आप जरूर हैरान हो गए होंगे। लेकिन ये बील कुल सही बात हैं। आंध्र प्रदेश के मंगलागिरी के रहने वाले अदापा शिव शंकर बाबू ने 6 शादियां की हैं और यह इतने काबील हैं, की कोई भी पत्नी एक-दूसरे के बारे में नहीं जानती थी। 

कैसे खुली पोल?
अदापा शिव शंकर बाबू  की पहली पत्नी को जब उनपर शक हुआ तो उनकी  पत्नी ने बाबू सहीब का मोबाइल फोन चेक किया जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। मामले का पता चलते ही पत्नी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद जार्च शुरु हुई तो सामने आया की इस शख्स की 5 पत्नियां हैं। और हैं। जिसके बाद कुल मिलाकर  इस शख्स  6 पत्नियां हैं। इस के बारे में पुलिस भी जानकर दंग रह गई। पुलिस ने बताया कि कोई भी पत्नी एक-दूसरे को नहीं जानती थी। फिलहाल पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। 


‘बाबू’ कैसे फंसाता था महिलाओं को ?
पुलिस ने बताया कि आरोपी विवाह कराने वालि साइटों पर कमजोर तलाकशुदा महिलाओं को अपना शिकार बनाता था। वो अपने बारे में सभी को यह बताता था की वो एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। अदापा शिव शंकर बाबू  महिलाओं को अपनी चिकनी चुपड़ी बातों में फंसाता था और शादी करने की बात कहता था। जिस के बाद महिलाएं आसानी से उसकी बातों में आ जाती थीं। शंकर बाबू  का प्लान यह था की वो कई सारी महिलाओं से शादी करेगा और कुछ दिनों उनके पैसे लेकर फरार हो जाएगा। शिकायत के बाद हैदराबाद पुलिस ने आरोपी को विशाखापत्तनम से गिरफ्तार कर लिया है। अब कार्रवाई करने में जुटी है.

Tags:    

Similar News