काटने की कोशिश में हुई मौतें, जापान स्टेशन पर है ये 700 साल पुराना पेड़

काटने की कोशिश में हुई मौतें, जापान स्टेशन पर है ये 700 साल पुराना पेड़

Bhaskar Hindi
Update: 2017-11-02 06:04 GMT
काटने की कोशिश में हुई मौतें, जापान स्टेशन पर है ये 700 साल पुराना पेड़

डिजिटल डेस्क, टोक्यो। ये कोई भूत है या रहस्य या फिर कोई दैविय शक्ति। इसका पता तो आज तक कोई नहीं लगासका, लेकिन जिसने भी इसे काटने की कोशिश उसकी मौत हो गई। इंडिया में ऐसे किस्से सुनना और देखना कोई नयी बात नही है, लेकिन हम बात कर रहे हैं जापान की राजधानी टोक्यो के ओसाका सिटी की। जहां कायशिमा स्टेशन पर एक ऐसा पेड़ है जिसे किसे लिए भी काटना अब तक पाॅसिबल नही हो सका। ये करीब 7 सौ साल पुराना बताया जा रहा है। इस अजीबोगरीब पेड़ को लेकर कई किस्से फेमस हैं। यहां अनेक लोग आए और गए लेकिन इसे काटने की कोशिश किसी नही की, जिसने भी ऐसा करना चाहा वह या तो किसी न किसी दुर्घटना का शिकार हो गया या फिर उसकी बुरी तरह मौत हो गई। 

 


बुरी तरह पड़ा बीमार

दरअसल, 1910 में यहां एक स्टेशन बनाया गया था। कुछ साल पहले इसके विस्तार की बातें हुईं और काम शुरू हो गया। इसके लिए इस पेड़ को काटना जरूरी था। पहली बार जब इसे एक कर्मचारी काटने पहुंचा तो वह दुर्घटना का शिकार हो गया। बाद में कुछ की मौत हो गई वहीं एक बार एक व्यक्ति ने उसकी एक डाल काट डाली, लेकिन रात को ही उसे तेज बुखार हो गया और वह लगभग मौत के मुंह में पहुंच गया। 

 


 

जड़ से धुआं निकलते देखा

ऐसा भी कहा जाता है कि स्थानीय लोगों ने इस पेड़ की जड़ से धुआं निकलते भी देखा है। लगातार सामने आईं घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों ने इसे दैविय शक्ति मान इसे काटे जाने का विरोध शुरू कर दिया। जिसके बाद खतरा मोल ना लेते हुए रेलवे प्रशासन ने भी स्टेशन का डिजाइन चेंज किया और पेड़ को काटे बगैर स्टेशन का विस्तार किया। अब ये पेड़ लोगों के लिए पहेली बना हुआ है। हालांकि जब तक इसे काटने का प्रयास ना किया जाए। इससे किसी को  कोई नुकसान नही है। 

 

Similar News