अपने मोटे पेट से कमा रही 10 लाख रुपये महीने, बनी सोशल मीडिया स्टार

अजब -गजब अपने मोटे पेट से कमा रही 10 लाख रुपये महीने, बनी सोशल मीडिया स्टार

Ankita Rai
Update: 2022-07-14 09:53 GMT
अपने मोटे पेट से कमा रही 10 लाख रुपये महीने, बनी सोशल मीडिया स्टार

डिजिटल डेस्क, भोपाल। आजकल लोगों के पास पैसे कमाने के अलग-अलग तरीके हैं। लोगों ने घर बैठे ही पैसे बनाने के कई यूनिक तरीके ढूंढ निकाले हैं। पर इसमें से कुछ तरीके इतने अजीब हैं, कि आप इनके बारे में जानकर हैरान रह जाएंगे। कुछ महीने पहले एक महिला काफी चर्चा में आई थी जब उसने बोतल में अपनी फार्ट बेचकर पैसे कमाए थे। मगर आज हम जिस के बारे में बात कर रहे हैं, उस महिला ने लोगों के साथ अपनी तोंद की तस्वीर शेयर कर पैसे कमा रही है। 
इस महिला ने एडल्ट साइट ओनलीफैन पर अपना एक अकाउंट बना रखा है। जिस पर यह महिला लोगों को अपने खाने पीने का वीडियोज और तस्वीरें दिखाती है। इस महिला को फीडेरिस्म किंक के नाम से जाना जाता हैं। लोग महिला को खाते हुए देखना पसंद करते हैं। बस इतना ही नहीं लोग उसकी तोंद देखकर भी वो काफी खुश होते हैं।


कमा रही हैं लाखों 

पश्चिम इंग्लैंड की रहने वाली तीन बच्चों की मां का नाम एंटोनिया ग्रैहम है। एंटोनियो ग्राहम 25 वर्षीय की हैं। यह ब्रिटेन की जानी-मानी सोशल मीडिया स्टार बन चुकी हैं। उनकी तोंद फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रहती है। एंटोनियो का कहना है, कि एक समय था जब उन्हें उनके मोटे पेट के लिए ट्रोल किया जाता था। लेकिन अब वो उसी मोटे पेट से 10 लाख रुपये महीने कमा रही हैं। एंटोनियो का कहना है, कि बीते साल उनके कई वीडियो वायरल हुए जिसके बाद वो एक टिकटॉक सनसनी बन गईं। जिस के बाद एंटोनियो हर वीडियो से 10-10 पाउंड कमाती हैं। एंटोनियो के टिकटॉक पर करीब साढ़े तीन लाख फॉलोवर्स  हैं। 
 

महीने में कमाती हैं दस लाख

एंटोनिया ने खुद लोगों को अपनी इनकम के बारे में बताया कि वो हर महीने करीब दस लाख की कमाई कर लेती हैं। मूल रूप से एंटोनिया नॉर्थ वेस्ट इंग्लैंड की रहने वाली है। एंटोनिया ने बताया कि पहले वो अपने वजन को लेकर काफी चिंतित रहती थी। लेकिन अब उन्होंने अपने इसी वजन को कमाई का जरिया बना लिया है। 

Tags:    

Similar News