काले दूल्हे को देखकर दुल्हन ने किया शादी से इनकार, बोली- 'तुमसे शादी करने के बाद मेरी सहेलियां मेरा मजाक बनाएंगी'

अजब-गजब काले दूल्हे को देखकर दुल्हन ने किया शादी से इनकार, बोली- 'तुमसे शादी करने के बाद मेरी सहेलियां मेरा मजाक बनाएंगी'

Dablu Kumar
Update: 2022-12-10 11:15 GMT
काले दूल्हे को देखकर दुल्हन ने किया शादी से इनकार, बोली- 'तुमसे शादी करने के बाद मेरी सहेलियां मेरा मजाक बनाएंगी'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अपने जीवन साथी को लेकर हर किसी की अपनी पसंद होती है, लेकिन इसमें एक चीज कॉमन होती है। हर कोई चाहता है कि उसका जीवन साथी गुड लुकिंग हो। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते जो गुड लुकिंग को उतना ज्यादा महत्व नहीं देते हैं। लेकिन इन दिनों शादी का एक मामला काफी ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है जिसमें  एक दुल्हन ने गोद भराई के रस्म होने के बाद दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया। उसके इनकार करने की वजह दूल्हे का उसके मुकाबले कम पढ़ा होना और काला होना है। सोचने पर मजबूर कर देने वाला ये मामला उत्तर प्रदेश के बरेली का है। 

"तुमसे शादी करने के बाद मेरी सहेलियां मेरा मजाक बनाएंगी"

बताया जा रहा कि यह पूरा मामला गोद भराई के रस्म के बाद हुआ था। जब लड़की ने अपने होने वाले पति को अकेले में बात करने के लिए बुलाया। इस दौरान युवती ने लड़के से कहा कि,"ना तुम दिखने में सुंदर लगते हो, ना ही तुम ज्यादा पढ़े लिखे हो और तुम्हारा रंग भी काला है। तुमसे शादी करने के बाद मेरी सहेलियां मेरा मजाक बनाएंगी। ऐसे में मैं तुमसे शादी नहीं कर सकती। इससे अच्छा तुम खुद ही शादी से मना कर दो। नहीं तो मैं शादी के बाद भाग जाऊंगी, इससे तुम्हारे घरवालों की और तुम्हारी बदनामी हो जाएगी।"

दुल्हन की बातें सुनकर उड़े दूल्हे के होश

दुल्हन की इन सब बातों को सुनकर दूल्हे के होश उड गए और उसने शादी से इनकार कर दिया। जब लड़के ने शादी से इनकार किया तो लड़की के परिवार वालें भड़क गए और दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। फिर दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे पक्ष का सारा समान छीन लिया और दोनों पक्षों में जमकर बवाल मचा।

दिल्ली के निहाल विहार के स्थानीय निवासी दुर्गा प्रसाद ने दहेज न लेने के शर्त पर कैंट निवासी युवती के साथ रिश्ता तय किया था। तकरीबन छह माह पहले वह अपने परिवार के साथ युवती के घर गोद भराई की रस्म के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान युवती ने लड़के को कम पढ़े लिखे होने और काले होने की बात कही थी। जिसके बाद लड़की ने शादी करने से  इनकार कर दिया।  

लड़की के बहनोई ने दी धमकी

दुर्गा प्रसाद ने बताया कि हमारे बेटे ने जब लड़की की इन सब बातों को सुना तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद लड़की के बहनोई ने हमारे परिजनों के साथ फोन पर गाली-गलौज कर झुठे मुकदमे में फंसाने की बात कही। ऐसी स्थिति को देखते हुए लड़के के परिवार वाले लड़की पक्ष के घर गए और विवाद सुलझाने की बात कही। लेकिन बात नहीं बन पई। 

Tags:    

Similar News