4200 मीटर की ऊंचाई पर बादलों के ऊपर से निकलती है ये ट्रेन

4200 मीटर की ऊंचाई पर बादलों के ऊपर से निकलती है ये ट्रेन

Bhaskar Hindi
Update: 2017-12-01 03:33 GMT


डिजिटल डेस्क, बुएनोस आइरेस। हम आपको जर्मनी की उस ट्रेन के बारे में बता चुके हैं जो उल्टी चलती है अर्थात सड़क के विपरीत दिशा में चलती है। आज हम आपको उस ट्रेन के बारे में बताने जा रहे हैं जो बादलों के ऊपर से होकर गुजरती है। नजारे की कल्पना आप कर ही सकते हैं। इसी वजह से इसे ट्रेन टू द क्लाउड कहा जाता है। समुद्र तल से करीब चार हजार मीटर की ऊंचाई पर एंडीज पर्वत श्रृंखला से अर्जेंटीना में यह ट्रेन चलती है। यह रेल रूट दुनिया के सबसे ऊंचाई वाले रेल रूटों में से एक माना जाता है। 

 

अर्जेंटीना की सिटी ऑफ साल्टा से शुरुआत 

खूबसूरत नजारों के बीच से होकर गुजरने वाले इस रेल रूट की शुरुआत अर्जेंटीना की सिटी ऑफ साल्टा से होती है। जब ये क्लाउड्स के बीच से निकलती है तो नजारा ऐसा लगता है मानो ये बादलों को चीरकर आगे बढ़ रही है। इस दौरान रेल लाइन के दोनों ओर बादल नजर आते हैं। इसकी ऊंचाई करीब 1.187 मीटर बतायी जाती है।

 

16 घंटे तक का सफर

वैली डी लेर्मा से होते हुए क्वेब्रेडा डेल टोरो से ला पोल्वोरिला वियाडक्ट (4200 मीटर) पर यह रेलमार्ग समाप्त होता है। इस दौरान यह 16 घंटे तक का सफर करती है और यह यात्रा 217 किमी की होती है इस बीच 3 हजार मीटर की चढ़ाई भी यह पार करती है। 

 

 

 

क्रॉस करती है 29 पुल और 21 टनल

आपको जानकर हैरानी भी हो रही होगी और आप इस सुंदर सफर को करने के बारे में सोच भी रहे होंगे, लेकिन ये सफर इतना आसान भी नही है। इस रेल रूट में यह ट्रेन 29 पुल और 21 टनल को क्रॉस करते हुए गुजरती है। दुनिया के इस अनोखे सफर की शुरूआत का श्रेय अमेरिकी हेड इंजीनियर रिचर्ड फोन्टेन मरे को जाता है। इसका निर्माण साल 1920 में हुआ था। 

Similar News