अजीबोगरीब बीमारी के साथ हुआ था जन्म। डॉक्टरों की नाउम्मीदी के बाद हुआ चमत्कार !

अजब -गजब अजीबोगरीब बीमारी के साथ हुआ था जन्म। डॉक्टरों की नाउम्मीदी के बाद हुआ चमत्कार !

Ankita Rai
Update: 2022-06-14 07:07 GMT

डिजिटल डेस्क, भोपाल। जब कोई भी धरती पर जन्म लेता है, उसके बाद से ही इंसान की ज़िंदगी में तरह-तरह के संघर्ष शुरु हो जाते हैं। अगर कोई इंसान अपने शरीर और दिमाग से स्वस्थ है तो ये संघर्ष उसके लिए थोड़ा सा आसान जरुर हो जाता है। लेकिन अगर आप किसी बड़ी बीमारी का शिकार हो गए हों तो जीना मुश्किल लगने लगता है। कुछ ऐसा ही हुआ है अफ्रीका में रहने वाले उलरिच नाम के लड़के के साथ, जिसे बचपन से ही एक गंभीर बीमारी थी,और जिसकी वजह से वो अपने पैरों पर खड़ा भी नहीं हो सकता था। 

द सन की रिपोर्ट में बताया गया है कि उलरिच को मांसपेशियों से जुड़ी एक गंभीर बीमारी थी। इस बीमारी की वजह से उलरिच का शरीर एक तरफ ही मुड़ा रहता था। वो अपनी इस बीमारी को लेकर कई डॉक्टर्स के पास गए, लेकिन उसे और भी नाउम्मीद करने वाली बातें कह दी जाती थीं। डॉक्टर्स उसकी सर्जरी के लिए हाथ लगाने से भी मना कर देते थे। ऐसे में उलरिच अपनी बीमारी के साथ अपनी ज़िंदगी काट रहा था। 
 

कोई भी नहीं कर रहा था मदद
उलरिच की इस कंडीशन की वजह से उलरिच की मांसपेशियों के बढ़ने की दर हड्डियों के मुकाबले काफी कम पाई गई थी। ऐसे में उलरिच के पैर अजीबोगरीब तरीके से बढ़ गए थे। जिसकी वजह से उलरिच कभी अपने पैरो पर खड़ा नहीं हो पाता था। जब उलरिच हुआ तो उसकी स्थिति और खराब होने लगी। उलरिच की मां के मुताबिक उनके परिवार के पास ऑपरेशन कराने के पैसे भी नहीं थे, और बिना पैसे के कोई डॉक्टर सर्जरी को तैयार नहीं होता था।

चमत्कार हुआ और चल पड़ा लड़का
उलरिच की मां जॉर्जेट बताती हैं कि उनके लिए बहुत ही खराब सिचुएशन थी। इसी बीच उलरिच की फैमली को अफ्रीकन मर्सी चैरिटी की ओर से उम्मीद मिली। मर्सी चैरिटी ने उलरिच की सर्जरी का जिम्मा उठाया। इस ऑपरेशन के बाद उलरिच की ज़िंदगी बदल दी और कई सर्जरी कराने के बाद उलरिच अपने पैरों पर खड़ा हो गया। अब वो खड़ा होकर चल सकता है अब उलरिच सारे वो काम कर सकता है, जो कि नोर्मल बच्चे करते हैं। 
 

Tags:    

Similar News