अजब गजब: ब्रिटेन में बिक रहा यह आलीशान बंगला, रूम में अंदर का समान देख खरीदने वालों का घूमा दिमाग, जानकर रह जाएंगे हैरान

  • ब्रिटेन में बिक रहा आलीशान बंगला
  • कमरे में रखी अजीबोगरीब चीजें
  • जानकर लोगों के उड़ गए होश

Bhaskar Hindi
Update: 2024-05-22 18:13 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया में हर किसी का सपना होता है कि एक दिन उनका अपना एक आलीशान घर हो। ऐसे में जब लोग घर खरीदने के लिए जाता हैं तो सबसे पहले उसकी विशेषताएं के बारे में जानते हैं। आमतौर पर लोग घर की डिजाइन, इंटरीरियर और डेकोरेशन जैसी चीजे देखते हैं। इन दिनों ब्रिटेन में एक आलीशान घर की निलामी सुर्खियों में हैं। हालांकि, जब लोगों ने घर के अंदर डेकोरेशन के तौर पर रखी हुई चीजों को देखकर दंग रह गए हैं। यह देखने के बाद उनका दिमाग काम नहीं कर पा रहा है।

रेडिट पर पोस्ट की फोटो 

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर एक व्यक्ति ने इस घर के बाहर और अंदर की फोटो अपलोड की है। इस पोस्ट के कैप्शन में घर से जुड़ी जानकारी साझा की गई है। इसमें लिखा है कि घर के अंदर में बैंगनी रंग के समान इंटीरियर से मैच नहीं कर रहा है। इस घर की बात करें तो इसके अंदर पांच कमरे हैं। इस बंगले को 1.5 एकड़ में बनाया गया है। इसकी कीमत 6,95,000 पाउंड रखी गई है। मार्केट में अन्य मकानों की तुलना में इसकी कीमत सबसे कम है। मगर, इस बंगले के अंदर एक ऐसी चीज रखी गई है। जिसे देखकर खरीदार तो दूर रियल एस्टेट एजेंसियां भी हैरत में पड़ गए हैं।

चीजों का रंग देखकर यूजर्स के उड़े होश

इस घर के अंदर एक फोटो को रेडिट पर पोस्ट किया गया है। इस फोटो में बैंगनी रंग का टॉयलेट, सिंक और बाथरूम को देखा जा सकता है। जिसका रंग सबसे ज्यादा हैरान कर रहा है। ऐसे इसलिए क्योंकि कमरे में क्रीम कलर की दीवारों बैंगनी रंग के चीजों से बिल्कुल भी मैच नहीं कर रहा हैं। इस अजीबोगरीब कलर कॉम्बीनेशन को देखकर लोग काफी ज्यादा हैरत में पड़ गए हैं। इसको देखने के बाद कई यूजर्स अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि इन सामानों पर यह रंग शायद ऐसे ही कर दिया होगा। यह दिखने में काफी अजीब लग रहा है। इस मकान को लेकर एस्टेट एजेंट एश्टन ने जानकारी शेयर की है। उन्होंने बताया कि इस मकान में 5 बेडरूम है। इस मकान में एक्स्ट्रा स्पेस भी है। जिसे बड़ाया भी जा सकता हैं। इसके अलावा घर के आगे और बाहर तरफ काफी ओपन स्पेस है। यह घर शहर के सेंटर एरिया से लगभग 4 मील की दूरी पर है।

Tags:    

Similar News