न्यू वेरिएंट बाइक: Jawa 42 Bobber Red Sheen scheme भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

इसकी कीमत 2.29 लाख रुपए, एक्स-शोरूम है इसके निचले ट्रिम्स में स्पोक व्हील्स दिए गए हैं ट्यूबलेस डायमंड-कट अलॉय व्हील दिए गए हैं

Bhaskar Hindi
Update: 2024-05-25 09:50 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जावा मोटरसाइकिल्स (Jawa Motorcycles) ने भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर बाइक जावा 42 बॉबर (Jawa 42 Bobber) का नया 'रेड शीन' वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। नया वेरिएंट मूनस्टोन व्हाइट, मिस्टिक कॉपर, जैस्पर रेड डुअल टोन और ब्लैक मिरर सहित मौजूदा कलर ऑप्शन के अलावा उपलब्ध होगा। जावा 42 बॉबर के निचले ट्रिम्स में स्पोक व्हील्स दिए गए हैं।

बता दें कि, इस नए वेरिएंट को मुंबई के AYCS (ऑल यू कैन स्ट्रीट) फेस्टिवल में प्रदर्शित किया गया था। फिलहाल, जानते हैं Jawa 42 Bobber Red Sheen वेरिएंट की कीमत और फीचर्स...

कितनी है कीमत?

बात करें कीमत की तो, Jawa 42 Bobber Red Sheen वेरिएंट को 2.29 लाख रुपए की एक्स-शोरूम प्राइज के साथ बाजार में उतारा गया है। यह ब्लैक मिरर एडिशन के साथ वेरिएंट लाइनअप में सबसे ऊपर है। इस कीमत पर रेड शीन वेरिएंट जैस्पर रेड वेरिएंट से 9,550 रुपए ज्यादा महंगा है।

क्या हुए बदलाव?

नए एडिशन में कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। जैसा कि नाम से पता चलता है, रेड शीन ट्रिम को एक बिल्कुल नई डुअल-टोन कलर स्कीम मिलती है जो ट्यूबलेस डायमंड-कट अलॉय व्हील के साथ लाल और क्रोम में तैयार की गई है। बाइक की निचली बॉडी ब्लैक कलर में तैयार की गई है।

इसके अलावा बाइक में टू-स्टेप एडजस्टेबल सीट, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, डिजिटल कंसोल, साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ और फुल एलईडी लाइटिंग शामिल हैं। वहीं सस्पेंशन सेटअप में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर मोनोशॉक दिए गए हैं। जबकि, ब्रेकिंग के लिए इसमें डुअल चैनल एबीएस के साथ दोनों सिरों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।

इंजन और पावर

इस बाइक में 334 सीसी लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 29.4 बीएचपी और 30 एनएम पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को एक असिस्ट और स्लिपर क्लच के जरिए छह-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

Tags:    

Similar News