B'Day: साउथ के 'भगवान' रजनीकांत मना रहे हैं 70वां जन्मदिन, पीएम मोदी सहित स्टार्स ने दी शुभकामनाएं 

B'Day: साउथ के 'भगवान' रजनीकांत मना रहे हैं 70वां जन्मदिन, पीएम मोदी सहित स्टार्स ने दी शुभकामनाएं 

Manmohan Prajapati
Update: 2020-12-12 04:02 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सुपरस्टार और साउथ इंडस्ट्री में भगवान का दर्जा पा चुके रजनीकांत (Rajinikanth) आज अपना 70 वां जन्मदिन मना रहे हैं। रजनीकांत ने अपनी स्टाइल और एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। रजनीकांत के फैंस को उनका स्टाइल हमेशा से पसंद रहा है। फिर चाहे वह चश्मा पहनने का अंदाज हो, सिगरेट जलाना, कंधे पर स्टोल फ्लिप करना या कांफिडेंस से भरी रजनीकांत की चाल। दुनियाभर में उनकी फैन फॉलोइंग है। ऐसे में उनके जन्मदिन पर देश विदेश से बधाई और शुभकामनाएं मिल रही हैं। 

खास बात यह कि रजनीकांत मराठी हैं और खुद तमिल नहीं होते हुए भी तमिल सुपरस्टार हैं। रजनीकांत ने ना केवल दक्षिणी सिनेमा में बल्कि उन्होंने कई भाषाओं हिंदी और कन्नड फिल्मों में भी अभिनय किया है। रजनीकांत ने हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया। रजनीकांत के जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। इसके अलावा उन्हें कई स्टार्स ने सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं दी हैं। 

कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा को हार्ट अटैक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर लिखा- प्यारे रजनीकांत जी, आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। भगवान करे आप हमेशा स्वस्थ रहें और लंबी उम्र तक जिएं।

वहीं दिग्गज म्यूजिक कंपोजर ए आर रहमान ने लिखा- सुपरस्टार रजनीकांत के जन्मदिन के मौके पर उनके फैन्स की तरफ से ये CDP जारी करते हुए मैं बहुत खुश और सम्मानित महसूस कर रहा हूं।

इसके अलावा साउथ के ही एक्टर वेंकट प्रभु ने रजनीकांत के जन्मदिन पर लिखा- जन्मदिन की शुभकामनाएं थलाइवा। 

तमिलनाडु के डिप्टी सीएम ओ पन्नीरसेल्वम ने रजनीकांत को विश करते हुए लिखा, अपने निरंतर काम करते रहने और गजब की प्रतिभा की वजह से रजनी ने तमिल फिल्म इंडस्ट्री में इतना बड़ा मुकाम हासिल किया है। उनकी लंबी उम्र की कामना करता हूं।

Tags:    

Similar News