Review: फिल्म भंगड़ा पा ले सिनेमाघरों में रिलीज, जानिए कैसी है फिल्म

Review: फिल्म भंगड़ा पा ले सिनेमाघरों में रिलीज, जानिए कैसी है फिल्म

Bhaskar Hindi
Update: 2020-01-03 09:02 GMT
Review: फिल्म भंगड़ा पा ले सिनेमाघरों में रिलीज, जानिए कैसी है फिल्म

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। फिल्म भंगडा पा ले आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में सनी कौशल, रुखसार ढिल्लों, श्रिया पिलगांवकर जैसा कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म का निर्देशन स्नेहा तौरानी ने किया है तथा रॉनी स्क्रूवाला द्वारा इसका निर्माण किया गया है। 

कहानी
फिल्म की कहानी की बात की जाए इसमें दो कहानियां एक साथ चलती हैं। फिल्म की पहली कहानी में जग्गी सिंह, जो डांस कंपटीशन जीतने के सपने देख रहा है। वहीं दूसरी कहानी कप्तान सिंह के सपनों की है। वह कप्तान ​जिसकी रगों में भंगड़ा दौड़ता है। एक तरफ जहां जग्गी का मुकाबला सिम्मी से है। वहीं दूसरी तरफ कप्तान अपनी रानी निम्मो पर फिदा है। इन दोनों कहानियों का मेल ही फिल्म की असली जान है। 

इस फिल्म में भी लवस्टोरी दिखाई गई है। कप्तान और निम्मो की कहानी बहुत ही खूबसूरत है, लेकिन जग्गी और सिम्मी की कहानी दर्शकों को लुभाने में कम दिखाई पड़ती है। जिनका प्यार डांस के माध्यम से परवान चढ़ता है, लेकिन दर्शकों के सिर नहीं चल पाता है। 

डांस और एक्टिंग
फिल्म के संगीत की बात की जाए तो इसके ज्यादातार गाने प्रीतम की जैम 8 नाम की कंपनी ने रचे हैं। पंजाबी बीट दर्शकों को ​थिरकने पर मजबूर कर देगी। एक्टर्स ने अपने डांस पर बहुत मेहनत की है। रुखसार के चेहरे पर चमक है। उनके नृत्य में लचक भी है। यह दर्शकों को पसंद आ सकता है। निम्मो के किरदार में श्रिया पिलगांवकर की एक्टिंग सराहनीय है। ​सनी कौशल की परफॉर्मेंस अच्छी है, लेकिन उन्हें अपने भाई विक्की की तरह बनने के लिए और मेहनत की जरुरत है। यह फिल्म वी​केंड का अच्छा टाइम पास साबित हो सकती है, आपको यह फिल्म सिनेमाघरों में जरुर देखना चाहिए। 

Tags:    

Similar News