क्या आपने सुना जैकी श्रॉफ का ये फनी, लॉजिकल सोशल मैसेज, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

क्या आपने सुना जैकी श्रॉफ का ये फनी, लॉजिकल सोशल मैसेज, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

Bhaskar Hindi
Update: 2019-08-06 10:14 GMT

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ अपने कूल अंदाज के लिए जाने जाते हैं। हालही में अभिनेता ने मुम्बई के एक वृक्षारोपण अभियान में हिस्सा लिया। इस दौरान काजोल, तनुजा और तनीषा मुखर्जी भी वहां मौजूद थीं। जैकी से जब प्लांटेशन के बारे में पूछा गया तो उनहोंने इसका जवाब अपने ही स्टाइल में दिया, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। जैकी के इस मैसेज को सोशल मीडिया पर मोस्ट लॉजिकल मैसेज बताया जा रहा है। 

वीडियो में जैकी श्रॉफ ने अपने स्टाइल में बताया कि पेड़ लगाना कितना जरुरी है। वे अपने प्रशंसकों को पेड़ लगाने के महत्व के बारे में शिक्षित कर रहे हैं। वे बताना चाह रहे हैं कि हर ना​गरिक की जिम्मेदारी है पेड़ लगाना। यह आने वाली पीड़ियों और उनके स्वस्थ वातावरण के ​लिए जरुरी है। इस दौरान उन्होंने अपने बेटे टाइगर श्रॉफ और आने वाली पीढ़ियों का उल्लेख किया। उनके द्वारा फनी अंदाज में दिया गया यह सोशल मैसेज, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और खूब पसंद किया जा रहा है। 

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो जैकी श्रॉफ हालही में फिल्म रॉ में नजर आए थे। इसके बाद सलमान की फिल्म भारत में। भारत में जैकी ने सलमान के पिता का किरदार निभाया था। 

Tags:    

Similar News