Sunil Grover B'day: कभी महीने में सिर्फ 500 रुपये कमाता था एक्टर, ये है स्ट्रगल की कहानी

Sunil Grover B'day: कभी महीने में सिर्फ 500 रुपये कमाता था एक्टर, ये है स्ट्रगल की कहानी

Bhaskar Hindi
Update: 2019-08-02 09:04 GMT
Sunil Grover B'day: कभी महीने में सिर्फ 500 रुपये कमाता था एक्टर, ये है स्ट्रगल की कहानी

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। कॉमेडियन सुनील ग्रोवर आज 41 साल के हो गए हैं। 3 अगस्त 1977 में जन्में सुनील ने अपने कॅरियर की शुरुआत एक स्टेंडअप कॉमेडियन के तौर पर ही की थी। उनके गुरु चंद्रसेन सिंह हैं, जिनसे उन्होंने कॉमेडी की शिक्षा ग्रहण की। आखिरी बार फिल्म भारत में नजर आने वाले एक्टर सुनीज ग्रोवर को एक कॉमेडियन के तौर पर असली पहचान कपिल शर्मा के शो पर मिली थी। इस शो में उनका कैरेक्टर डॉक्टर मशहूर गुलाटी और गुत्​थी को बहुत पसंद किया गया था। यही वह किरदार था जिसके चलते ​सुनील ग्रोवर फर्श से अर्श पर पहुंच गए। लेकिन यह सफर उनके लिए बहुत आसान नहीं था। इसके लिए सुनील ने बहुत मेहनत की ही हैं। आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं इसके बारे में। 

सुनील ने एक इंटरव्यू में बताया था कि गुत्थी का किरदार मिलने से पहले उन्होंने अपने जीवन में बहुत स्ट्रगल किया। उन्हें एक महीने में महज 500 रुपये मिला करते थे। जब उन्हें गुत्थी का रोल मिला, तब उनकी पूरी जिंदगी पलट गई। अब वो फिल्मों में भी बड़े रोल निभाते नजर आते हैं।

सुनील ने इस बारे में एक पोस्ट कर बताया था कि "मैं एक्टिंग में हमेशा से अच्छा था। मुझे लोगों को हंसाना पसंद था। जब मैं क्लास 12 में था तो ड्रामा कॉम्पटीशन में पार्टिसिपेट करता था। मास्टर्स पूरा करने के बाद मैं मुंबई आ गया। मैं पॉश एरिया में रहता था। कुछ पैसे घर से भी लेता था। मैं सिर्फ महीने के 500 रुपये तक कमाता था।"

"मुझे लगता था कि मुझे जरूर सफलता मिलेगी। जल्द ही मेरी वो इनकम भी बंद हो गई। तब मैं बहुत निराश हो गया था। मैं अपने सपनों को तोड़ना नहीं चाहता था। काफी मेहनत के बाद मुझे एक टीवी शो में काम करने का मौका मिला। जब मेरे सेट पर जाने का समय आया तो मैंने टीम को कॉल किया। तब उन्होंने कहा कि मेरी जगह किसी और को ले लिया गया है।"

"मुझे टीवी और फिल्म से रिजेक्ट कर दिया गया। उसी समय मैंने वॉइस ओवर का काम करना शुरू कर दिया। जब ये शो ऑन एयर हुआ तो वायरल हो गया। इसके बाद मुझे टीवी, फिल्म और रेडियो में काम मिलना शुरू हुआ। तब मुझे गुत्थी का रोल मिला और फिर मैं घर-घर में फेमस हो गया।"

Tags:    

Similar News