जब एक इवेंट में पाकिस्तानी लड़की ने प्रियंका को चिल्लाया, देसी गर्ल ने ऐसे दिया जवाब

जब एक इवेंट में पाकिस्तानी लड़की ने प्रियंका को चिल्लाया, देसी गर्ल ने ऐसे दिया जवाब

Bhaskar Hindi
Update: 2019-08-11 06:42 GMT
जब एक इवेंट में पाकिस्तानी लड़की ने प्रियंका को चिल्लाया, देसी गर्ल ने ऐसे दिया जवाब

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। एक्टर्स को कई बार ऐसी सिचुएशन का सामना करना पड़ता है,​ जिसके लिए वे तैयार नहीं होते। हालही में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के साथ ऐसा ही कुछ हुआ। दरअसल, एक इवेंट के दौरान पाकिस्तानी लड़की उन पर चिल्ला पड़ी। यह घटना शनिवार दोपहर बाद ब्यूटीकॉल लॉस एंजेलिस में हुई, जब प्रियंका इवेंट में बोल रही थीं। खास बात यह है कि प्रियंका ने इस सिचुएशन को बहुत ही खूबसूरती से ​हैंडल किया। 

बता दें लड़की ने प्रियंका पर ​इसलिए चिल्लाया क्योंकि उन्होंने मार्च के महीने में एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने भारतीय सेना की तारीफ की थी। लड़की ने प्रियंका के यूनाइटेड नेशन्स गुडविल एंबैसडर होने और उनके विवादित ट्वीट पर सवाल उठाए। बता दें कि प्रियंका ने अपने ट्वीट में सिर्फ इतना लिखा था, "जय हिंद (भारत अमर रहे) #IndianArmedForces।"

इवेंट के दौरान लड़की ने कहा कि "आप शांति कायम रखने के लिए यूनाइटेड नेशन्स की गुडविल एम्बेसडर हैं। आप पाकिस्तान में न्यूक्लियर वॉर को भड़का रही हैं। आपको किसी भी तरह से इसमें नहीं होना चाहिए... एक पाकिस्तानी के तौर पर मुझ जैसे लाखों लोग आपको पसंद करते हैं और उन्होंने आपके बिजनेस में सपोर्ट किया है।" लड़की चुप होती इसके पहले ही प्रियंका ने बोला कि आप बोलती रहिए मैं सुन रही हूं।

लड़की की बात खत्म होने पर प्रियंका ने शांति से जवाब दिया और कहा कि "मेरे बहुत से दोस्त पाकिस्तानी हैं और मैं भारत से हूं। युद्ध वो चीज नहीं है जिसे मैं बहुत ज्यादा पसंद करती हूं लेकिन मैं एक राष्ट्रभक्त हूं। इसलिए मैं माफी चाहती हूं अगर मैंने उन लोगों की भावनाएं आहत की हैं जो मुझे प्यार करते हैं या जिन्होंने मुझे प्यार किया है।"

एक्ट्रेस ने कहा, "मुझे लगता है कि हम सभी के पास एक मिडिल ग्राउंड होता है जिस पर हम सभी को चलना चाहिए। ठीक वैसे ही जैसे आप करती हैं। जिस तरफ अभी आप मुझ पर चिल्लाकर पड़ी हैं.... लड़की, चिल्लाओ मत। हम यहां प्यार के लिए आए हैं।" इसी इवेंट एक्ट्रेस ने सिस्टरहुड के बारे में बात की और कहा, "हम एक दूसरे के लिए जितने ज्यादा मौके पैदा करेंगे, हममें उतना सिस्टरहुड आ जाएगा।"

Tags:    

Similar News