ग्रेजुएट हुई सुहाना खान, कल्चरल एक्टिविटी के लिए मिला अवॉर्ड

ग्रेजुएट हुई सुहाना खान, कल्चरल एक्टिविटी के लिए मिला अवॉर्ड

Bhaskar Hindi
Update: 2019-06-29 02:25 GMT

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान लंदन में रहकर अपनी पढ़ाई कर रही थीं। वह  Ardingly College से अपना ग्रेजुएशन पूरा कर रही थीं। हाल ही में मां गौरी खान ने इस बात की जानकारी दी कि उनकी बेटी सुहाना अब ऑफिशयली ग्रेजुएट हो गई हैं। साथ ही उन्हें कॉलेज में सम्मानित भी किया गया है। 

इस मौके पर गौरी खान और सुहाना ने कॉलेज में एक साथ लंच किया। साथ ही गौरी ने अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि ""लंच ऐट Ardingly""। साथ ही गौरी ने एक और ट्वीट किया, जिसमें सुहाना को कॉलेज के कल्चरल एक्टिविटी में उनके योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया। जाहिर है कल्चरल एक्टिविटी के लिए सुहाना को मिले अवॉर्ड से वे बहुत खुश होंगी।

पिछले कई दिनों से सुहाना के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा चल रही है। बार बार शाहरुख से भी इस बारे में पूछा जाता है। शाहरुख का कहना है कि सुहाना पहले एक्टिंग की तालीम हासिल करेंगी इसके बाद वे बॉलीवुड में कदम रखेंगी। गौरी ​द्वारा शेयर किए गए वीडियो में सुहाना की  परफॉर्मेंस देख कर लगता है कि सुहाना जल्द की सिल्वर ​स्क्रीन पर अभिनय करती नजर आएंगी। 

Tags:    

Similar News