पेट्रोल- डीजल की कीमतों में कितना हुआ बदलाव, जानें आज के लेटेस्ट दाम

वाहन ईंधन कीमत पेट्रोल- डीजल की कीमतों में कितना हुआ बदलाव, जानें आज के लेटेस्ट दाम

Manmohan Prajapati
Update: 2023-04-08 04:53 GMT
पेट्रोल- डीजल की कीमतों में कितना हुआ बदलाव, जानें आज के लेटेस्ट दाम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने देश में पेट्रोल- डीजल (Petrol-Diesel) की ताजा कीमतें जारी कर दी हैं। जिसके अनुसार आज आज (08 अप्रैल 2023, शनिवार) वाहन ईंधन के दाम में कोई फेरबदल नहीं किया गया है। यह स्थिति करीब 8 माह से भी अधिक समय से बनी हुई है। जब पेट्रोल और डीजल के रेट में भी कोई भी फेरबदल नहीं हुआ है। 

बात करें अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों की तो यहां उतार-चढ़ाव बना हुआ है और 85 डॉलर के आसपास चल रहा है। ब्रेंट क्रूड 85.12 डॉलर और डब्लूटीआई क्रूड का भाव 80.70 डॉलर प्रति बैरल चल रहा है। आपको बता दें कि, बीते दिनों ओपेक प्लस देशों द्वारा उत्पादन नें कटौती की घोषणा की गई थी, जिसके बाद कच्चे तेल की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिली है। फिलहाल, जानते हैं आज के दाम...

महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.35 रुपए प्रति लीटर है, तो एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा। 

इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे जबकि यहां डीजल 92.76 प्रति लीटर है। चैन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.63 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 94.24 रुपए प्रति लीटर है।   

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

Tags:    

Similar News