फ्रॉड: अमरावती में शेयर मार्केट के नाम पर महिला पटवारी को 74.9 लाख से ठगा

अमरावती में शेयर मार्केट के नाम पर महिला पटवारी को 74.9 लाख से ठगा
  • अधिक मुनाफे के लालच में मोटी रकम गंवाई
  • अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
  • जालसाजी की शिकार महिला पटवारी एमपीएसी की भी कर रही तैयारी

डिजिटल डेस्क, अमरावती। मंगरूल चव्हाला की एक पटवारी महिला को शेयर मार्केट का झांसा देते हुए ऑनलाइन 74 लाख 9 हजार रुपए से ठगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर मंगरूल चव्हाला पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जालसाजी की शिकार यह महिला पटवारी एमपीएसी की भी तैयारी किये जाने की जानकारी है। हाल ही में शेयर मार्केट में निवेश के बहाने परतवाड़ा के एक व्यापारी को 31 लाख 35 हजार रुपए से ठग लिये जाने के मामले में अमरावती ग्रामीण पुलिस की साइबर सेल ने छत्तीसगढ़ से 10 फांदेबाजों को गिरफ्तार किया है। इस नये प्रकरण से छत्तीसगढ़ के आरोपियों की लिंक के बारे में भी जांच-पड़ताल की जा सकती है।

मुनाफा होते देख लाखों रुपए का किया निवेश : पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला ने शुरुआत में 1 लाख रुपए निवेश किए थे। जिसके बदले महिला को अच्छा-खासा मुनाफा मिला। तब इस महिला ने निवेश की रकम भी बढ़ा दी। मिलने वाला मुनाफा देखते हुए महिला ने रकम िवड्रॉल नहीं की थी, परंतु कुछ दिन पहले जरूरत पड़ने पर महिला ने रुपए निकालने की कोशिश की। तब उसे जोर का झटका लगा। रकम विड्रॉल नहीं हो पाई। संबंधित कस्टमर केयर से संपर्क किया तो कोई जवाब नहीं मिला। तब पता चला कि उसके साथ पड़ी धोखाधड़ी की गई है।

छह खातों से 10 अकाउंट में पैसे ट्रांसफर : शेयर मार्केट का भूत इस तरह सवार था कि महिला ने घर के छह अलग-अलग बैंक खातों से आरोपी द्वारा बताए गए 10 अलग-अलग बैंक खातों में 74 लाख 9 हजार रुपए जमा कराए थे, लेकिन एक वर्ष तक आरोपी महिला को ठगते रहा। जिसकी भनक तक महिला को नहीं लग पाई। इसी तरह शेयर मार्केट के नाम पर जिले में कई लोगों को अब तक लाखों-करोड़ों रुपए से ठगा जा चुका है।

एक वर्ष से वाटस् एप ग्रुप पर चल रही थी चैटिंग : जानकारी के अनुसार महिला पिछले एक वर्ष से शेयर मार्केट से जुड़ी थी। महिला पटवारी को 11 नवंबर 2023 को वॉटस एप गृप पर शेयर मार्केट संबंध में मैसेज आया। तब महिला ऑनलाइन क्लासेस करते हुए शेयर मार्केट से जुड़ी जानकारी लेती थी। उसी गृप पर लोगों को होने वाले लाभ के विज्ञापन भेजे जाते थे। जिसके बाद महिला को एक गृप पर शेयर मार्केट में रुपए निवेश करने के लिए लिंक भेजी गई थी। तब से शेयर मार्केट में रुपए निवेश कर रही थी।


Created On :   24 May 2024 7:26 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story