धौंस: कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष भडांगे से जबरन इस्तीफा लिया

पार्टी में खलबली, इस्तीफा वरिष्ठों ने किया मंजूर

Anita Peddulwar
Update: 2023-10-12 09:42 GMT

धनंजय धांडे , दर्यापुर (अमरावती)।  जिला कांग्रेस महिला अध्यक्ष पद्मा भडांगे का कोरे कागज पर इस्तीफा लेने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विधायक बलवंतराव वानखडे़ ने उनके घर पर जाकर यह इस्तीफा लिया और पार्टी वरिष्ठों द्वारा इसे मंजूर भी किया गया। इस घटना से कांग्रेस में सनसनी मच गई है। भंडागे 2003 से दर्यापुर सहित जिला कांग्रेस में कई पदों पर काम किया है। चौंकाने वाला तथ्य यह सामने आया है कि विधायक बलवंतराव वानखड़े ने छह महीने के लिए कांग्रेस की महिला जिला अध्यक्ष नियुक्त की गईं भडांगे के घर जाकर बुधवार को जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा लिया। इससे आहत पद्मा भडांगेे ने वानखडे तथा पार्टी नेताओं पर विश्वासघात करने का आरोप लगाया। भडांगे का इस्तीफा लेने और मंजूर करने के कुछ ही घंटों में कांचनमाला गावंडे को जिला ग्रामीण अध्यक्ष पद पर नियुक्त करने की विश्वसनीय जानकारी मिली है।


Tags:    

Similar News