रेप: घर में किसी के न रहने पर करतूत, बहू की आबरू लूटकर फरार हुआ ससुर

घर में किसी के न रहने पर करतूत, बहू की आबरू लूटकर फरार हुआ ससुर
  • खेत में मवेशियों को चराने गया था पति
  • किसी को बताने पर जान से मारने की दी धमकी
  • आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क, दर्यापुर(अमरावती)। दर्यापुर के खल्लार परिसर में मानस ससुर ने 19 वर्षीय विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। बुधवार को पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चन्नू धाजू तांडीलकर (60) के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। मामला दर्ज होने के पहले आरोपी फरार हो गया था। पुलिस आरोपी की तलाश करने में जुटी है।

जानकारी के अनुसार खल्लार थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता के पति 1 से 3 मई तक मवेशियों को चारा चराने के लिए बाहरगांव के खल्लार फाटा के सत्संग जवली स्थित खेत में ले गए थे। इस समय घर पर मानस ससुर चन्नू तांडीलकर अकेले मौजूद थे। आरोपी चन्नू ने उसकी बहू को घर में अकेले देख तीन दिन तक दुष्कर्म किया और यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जिससे पीड़िता काफी डर गई थी। लेकिन बुधवार को पीड़िता ने अपने पति को सारी सच्चाई बताई। मामला थाने में पहुंचा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने ससुर चन्नू तांडीलकर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

विवाहिता को किया प्रताड़ित : चिखलदारा . थाना क्षेत्र निवासी महिला के ससुर आरोपी सजू सेलेकर व सास ने बुधवार को महिला से गलत काम करने के लिए कहा। इस पर पीड़िता ने साफ इंकार किया तो आरोपियों ने गालीगलौज कर घर से निकाल देने की धमकी दी। बार-बार के बढ़ते विवाद को देखते हुए महिला ने थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सजू सेलेकर और एक महिला के खिलाफ भादंवि की विविध धाराओं के तहतसाथ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है।


Created On :   24 May 2024 8:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story