छापा: रेव पार्टी : गवनापुर के नेचर प्राइड वॉटर पार्क पर छापा, महिलाओं समेत 45 पकड़ाए

रेव पार्टी : गवनापुर के नेचर प्राइड वॉटर पार्क पर छापा, महिलाओं समेत 45 पकड़ाए
  • महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश से अनेकों धन्नासेठ रंगरलियां मनाते मिले
  • कार्रवाई में 34 पुरुष और 11 महिलाओं को गिरफ्तार किया
  • जंगल में नामी नेचरप्राइड वॉटर पार्क एण्ड रिसोर्ट में रखी पार्टी

डिजिटल डेस्क, वरुड़ (अमरावती)। वरुड़ के कुछ नामी डॉक्टर व व्यापारियों ने महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित जंगल में नेचरप्राइड वॉटर पार्क एण्ड रिसोर्ट बनाया है। यहां हमेशा महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश से अनेकों धन्नासेठ रंगरलियां मनाने आते हैं। बुधवार को यहां एक व्यवसायी ने रेव पार्टी का आयोजन किया था। इस रेव पार्टी पर मुलताई पुलिस ने छापा मारा। इस कार्रवाई में 34 पुरुष और 11 महिलाओं को गिरफ्तार किया। गुरुवार को देर रात तक यह कार्रवाई चली। कार्रवाई में पकड़े 34 पुरुष नशे में चूर बताए गए हैं।

जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश सीमा पर स्थित जंगल में नामी नेचरप्राइड वॉटर पार्क एण्ड रिसोर्ट है। यह रिसोर्ट वरुड के कुछ नामी डॉक्टर और व्यापारियों ने बनाया है। यहां एक व्यवसायी ने बुधवार की रात रेव पार्टी रखी थी। यह पार्टी शुरू रहते समय डीजे की ताल पर महिला-पुरुष नशे में चूर होकर थिरक रहे थे। जिसकी जानकारी मुलताई पुलिस को मिलने पर बैतूल पुलिस अधीक्षक ने मुलताई व आठनेर पुलिस की मदद से रात 1 बजे छापा मारा और रेव पार्टी में शामिल 34 पुरुष और 11 महिलाओं को गिरफ्तार किया। घटनास्थल से ब्लेंडर प्राइड विदेशी शराब की पेटियां और ग्लास जब्त किए गए।

आरोपियों के साथ उनके वाहन मुलताई पुलिस थाने में लाकर रिसोर्ट मैनेजर समेत 34 लोगों को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए पुरुष पांढुर्णा जिले के और वरुड तहसील के बताए गए हंै। जबकि महिलाएं नागपुर के विविध क्षेत्रों की निवासी हैं। इस छापामार कार्रवाई में ब्लेंडर प्राइड दो पेटी, बडवाइजर बियर की 37 बोतलें, डिस्पोजल ग्लास, म्यूजिक सिस्टम व स्पीकर बॉक्स जब्त किए हंै। पुलिस ने इस मामले में धारा 34 (1), 36 (1), 36 (डी) के तहत मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई बैतूल के एसपी निश्चल झारिया के मार्गदर्शन में मुलताई थानेदार राजेश सातनकर, सहायक पुलिस अधीक्षक व आठनेर पुलिस के दल ने की है।

Created On :   24 May 2024 7:06 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story