हरकत: अमरावती पहुंचा युवक नशे में चूर होकर चलती कार से उड़ा रहा था नोट, लोग समेटने लगे

अमरावती पहुंचा युवक नशे में चूर होकर चलती कार से उड़ा रहा था नोट, लोग समेटने लगे
  • बडनेरा-कोंडेश्वर मार्ग पर अनेक लोगों के हो गए वारे-न्यारे
  • दिल्ली से आया था अमरावती
  • पुलिस को पकड़ने करनी पड़ी मशक्कत

डिजिटल डेस्क, अमरावती। बडनेरा से कोंडेश्वर टी प्वाइंट मार्ग पर दिल्ली से अमरावती कार से पहुंचे युवक ने शराब के नशे में ऐसा कारनामा किया। जो पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया है। वह 500 रुपए के नोटों की बारिश करते हुए कार दौड़ा रहा था। इस मार्ग पर जिसके हाथ यह नोटें लगीं, वह भौंचक्का होकर समेटने लगा। सूचना मिलते ही बडनेरा पुलिस ने मौके पर पहुंच कड़ी मशक्कत कर दिल्ली निवासी हितेश शर्मा नामक व्यक्ति को पकड़ा। जिसके बाद जिला अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल किया।

जानकारी के अनुसार बडनेरा थाना क्षेत्र के कोंडेश्वर मार्ग पर एक इगो कार में सवार हितेश शर्मा नामक दिल्ली निवासी युवक किसी काम से अमरावती आया था। रविवार की रात हितेश शराब के नशे में पूरी तरह से धुत था। कोंडेश्वर मार्ग पर पहुंचते ही हितेश ने चलती कार से रुपए फेंकना शुरू कर दिया। उस मार्ग से जा रहे लोगों के लिए पैसों की बरसात कम नहीं थी। जहां लोगों ने तुरंत रुपए बटोरना शुरू कर दिया।

जानकारी मिली कि हितेश ने रास्ते पर लाखों रुपए फेंक दिए थे। जो कि नशे में मदहोश था। उसकी लंबाई देखकर पुलिस को पहलवान खली की याद आ गई। साढ़े छह फीट लंबे कदकाठी वाले हितेश काे पकड़ना आसान नहीं था। पुलिस ने जाल बिछाकर मशक्कत कर पकड़ा। युवक ने शराब का इतना सेवन कर रखा था कि ठीक से अपना नाम भी नहीं बता पा रहा था। आखिरकार पुलिस ने हितेश को जिला अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल कर दिया।

8 मई तक दें बकाया राशि वरना 14 से बेमियादी काम बंद आंदोलन : अमरावती मनपा के कर्मचारियों ने शासन निर्णय के तहत महंगाई भत्ता की बकाया राशि तथा 42 प्रतिशत से 46 प्रतिशत तक बढ़ाई गई महंगाई भत्ते की चार महीने की बकाया राशि 8 मई तक देने की मांग मनपा प्रशासन से की है। वरना, 14 मई से बेमियादी कामबंद आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी। मनपा कर्मचारी कामगार संगठन ने 29 अप्रैल को मनपा प्रशासक व निगमायुक्त को सौंपे पत्र के अनुसार इससे पहले उन्होंने अपनी बकाया रकम की मांगों को लेकर कई बार पत्रव्यवहार किया। यहां तक कि 5 मार्च व 28 मार्च को स्मरण पत्र भी सौंपा था। उस समय निगमायुक्त ने उन्हें विलंब न करते हुए आर्थिक मांगों का तत्काल निपटारा करने का आश्वासन दिया था। लिखित आश्वासन देने के बाद भी अभी तक मनपा कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की रकम नहीं मिली। यह रकम 8 मई तक न देने पर 14 मई से बेमियादी कामबंद आंदोलन की चेतावनी दी है।



Created On :   30 April 2024 10:39 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story