सुरक्षा: लव जिहाद की शिकार दो लड़कियों को बचाया

दोनों नाबालिगों को पुलिस ने परिवार को सौंपा

Anita Peddulwar
Update: 2023-11-15 10:07 GMT

डिजिटल डेस्क, अमरावती। दीपावली के चलते जब सभी त्योहार में व्यस्त थे तभी लव जिहाद का शिकार बनाकर दो नाबालिग लड़कियों को भगाकर ले जाने का खुलासा हुआ। पुलिस ने दोनों ही लड़कियों को खोज निकाला। उल्लेखनीय कार्य के लिए पुलिस आयुक्त नवीनचंद्र रेड्‌डी के साथ ही राजापेठ पुलिस, अपराध शाखा आदि का सत्कार भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शिवराय कुलकर्णी ने मंगलवार को किया।

दिवाली के 4 दिन पहले गाडगेनगर थाना उसके बाद राजापेठ थाने की दो नाबालिग लड़कियों को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का खुलासा हुआ। दोनों घटनाओं में क्रमशः अल्तामेश आैर शाहरुख के होने की जानकारी पुलिस को मिली। दोनों को उनके परिवार को सौंप दिया। इस अवसर पर राजापेठ थाने में पुलिस आयुक्त नवीनचंद्र रेड्डी, उपायुक्त विक्रम साली, राजापेठ थाने की निरीक्षक सीमा दातालकर आदि का सत्कार किया। इस समय मंगेश खोंडे, राजेश शर्मा, प्रफुल्ल शिरभाते, तुषार अंभोरे, स्वप्निल धोटे आदि उपस्थित थे।

Tags:    

Similar News