छिंदवाड़ा: भाजपा की लोकसभा कोर कमेटी से पूर्व विधायक बाहर, कांग्रेस में जय की न के बाद पप्पू को शहर की कमान

  • भाजपा की लोकसभा कोर कमेटी से पूर्व विधायक बाहर
  • कांग्रेस में जय की न के बाद पप्पू को शहर की कमान

Sanjana Namdev
Update: 2024-01-12 11:27 GMT

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। विधानसभा चुनाव में हार जीत की समीक्षा के साथ ही राजनीतिक दल लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। जिसके तहत संगठन में भी फेरबदल चल रहे हैं। भाजपा ने अपने मूल संगठन में कोई बदलाव नहीं किया है, जबकि लोकसभा कोर कमेटी को जरूर रिवाइज किया है। कोर कमेटी से पूर्व विधायक बाहर हो गए हैं। वहीं कांग्रेस में जय सक्सेना के पद लेने से इनकार के बाद शहर अध्यक्ष की कमान पप्पू यादव को सौंपी गई है। कांग्रेस ने और भी पदों पर नियुक्तियां की हैं।

पूर्व विधायकों की जगह अब हारे हुए प्रत्याशियों ने पाया स्थान:

भाजपा की नई लोकसभा कोर कमेटी से अब जिले के अधिकांश कद्दावर नेता बाहर हो गए हैं। पिछली लोकसभा कोर कमेटी में वर्ष २०१८ के चुनाव में हारे पूर्व विधायकों को शामिल किया गया था। अब नई कोर कमेटी में सातों सीट से हारे प्रत्याशी शामिल किए गए हैं। जिसमें नानाभाऊ और नत्थनशाह ही पूर्व विधायक हैं। शेष पूर्व विधायक शामिल नहीं हो सके हैं। नई कमेटी में जिला अध्यक्ष, तीनों जिला महामंत्री, लोकसभा संयोजक, लोकसभा प्रभारी, लोकसभा प्रवास प्रभारी के अलावा तीन पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुर दौलत सिंह, रमेश पोफली और नरेंद्र परमार व विधानसभा चुनाव में जिला संयोजक की हैसियत से कन्हईराम रघुवंशी को शामिल किया गया है। कमेटी में प्रभारी मंत्री का पद अभी रिक्त है। बताया जा रहा है कि लोकसभा कोर कमेटी का गठन प्रदेश भाजपा द्वारा किया गया है। गौरतलब है कि जिला प्रबंध समिति से पहले ही पूर्व विधायक बाहर हैं।

यह भी पढ़े -गुरुवार को जारी हुए स्वच्छता सर्वेक्षण के नतीजे, पिछले साल के रिकॉर्ड को कायम नहीं रख पाया निगम

एक माह बाद मिल पाया शहर कांगे्रेस को नया अध्यक्ष:

कांग्रेस ने १५ दिसंबर २०२३ को अपने ब्लॉक, नगर संगठनों की सर्जरी की थी। तीन ब्लॉकों सहित छिंदवाड़ा शहर अध्यक्ष बदले गए थे। कई पर्यवेक्षक भी इधर से उधर तो कुछ नए को भी जिम्मेदारी मिली थी। विधानसभा चुनाव के कुछ माह पहले ही छिंदवाड़ा शहर अध्यक्ष बनाए गए नंदकिशोर सूर्यवंशी की जगह पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना के पुत्र जय सक्सेना को नया अध्यक्ष घोषित किया गया था। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक जय ने उक्त जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया था। करीब एक माह तक शहर का अध्यक्ष का पद खाली रहा। अब गुरुवार को जारी सूची में शहर अध्यक्ष की कमान पप्पू यादव को सौंपी गई है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे से प्राप्त जानकारी के अनुसार जबलपुर के पूर्व विधायक नरेश सराफ को चौरई विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है। प्रशांत शर्मा व शैलेष दीक्षित को परासिया नगर पर्यवेक्षक, गुरुचरण खरे को एससी सेल प्रभारी, पूर्व विधायक जतन उइके एसटी सेल प्रभारी और संजय ठाकुर को सिंगोड़ी ब्लॉक समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़े -छिंदवाड़ा में नाथ परिवार बना श्रीराम महोत्सव का हिस्सा, भाजपा ने ली चुटकी

Tags:    

Similar News