हत्या की आशंका: भुमका घाटी में मिला महिला का शव, घटनास्थल पर संघर्ष के निशान मिले, पुलिस कर रही जांच

  • भुमका घाटी में मिला महिला का शव
  • घटनास्थल पर संघर्ष के निशान मिले, पुलिस कर रही जांच

Bhaskar Hindi
Update: 2024-05-25 11:30 GMT

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के भुमका घाटी के जंगल में शुक्रवार सुबह एक महिला का शव मिला है। मृतका की पहचान सिंगोड़ी के नई आबादी निवासी ५० वर्षीय मग्गीबाई पति गिरजा चंद्रवंशी के रूप मेंं हुई है। मृतका दो दिनों से घर से लापता थी। शव दो दिन पुराना होने से खराब होने गया था। मृतका के शरीर पर बाहरी चोट नहीं है लेकिन घटनास्थल पर संघर्ष के निशान हत्या की ओर इशारा कर रहे है। पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

यह भी पढ़े -मकान मालिक ने पांच साल की बच्ची के साथ किया दुराचार, आइस्क्रीम खिलाने के बहाने ले जाकर वारदात को दिया अंजाम

टीआई राजेन्द्र धुर्वे ने बताया कि सिंगोड़ी नई आबादी निवासी मग्गोबाई चंद्रवंशी की दो बेटियां है। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। मग्गोबाई अकेली रहती थी। २२ मई को बड़ी बेटी से बात के बाद से मग्गोबाई का मोबाइल बंद आ रहा था। शुक्रवार सुबह सूचना मिली थी कि भुमका घाटी के जंगल में किसी महिला का शव मिला है। जिसकी पहचान मग्गोबाई के रूप मेंं हुई है। शव खराब होने की स्थिति में है। अभी मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। मृतका का पीएम कराया गया है रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े -जिला अस्पताल में मधुमक्खियों का आतंक बरकरार, दो दिनों में दो बार बिफराई मक्खियां, प्रबंधन नहीं दे रहा ध्यान

घटनास्थल पर घसीटने के निशान मिले-

टीआई राजेन्द्र धुर्वे का कहना है कि भुमकाघाटी मुख्य मार्ग से लगभग एक किमी अंदर जंगल में महिला का शव मिला है। इस स्थान पर महिला का पहुंचना सामान्य नहीं है। इसके अलावा घटनास्थल के आसपास घसीटने के निशान मिले है। जिससे मामला संदेहास्पद मानकर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े -नौ दिन में लोकायुक्त की दूसरी रेड, अब न्यूटन पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

Tags:    

Similar News