पटना-रांची के बीच 28 जून से चलेगी वंदे भारत ट्रेन

IANS News
Update: 2023-06-24 17:46 GMT
New Delhi: Newly flagged-off the Delhi-Dehradun Vande Bharat Express train arrives at Anand Vihar Terminal railway station, in New Delhi , on Thursday, May 25, 2023. (Photo: Wasim Sarvar/IANS)

डिजिटल डेस्क, हाजीपुर। पटना और रांची के बीच अत्याधुनिक एवं विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 27 जून को रांची से पटना के लिए वंदे भारत ट्रेन का परिचालन उद्घाटन स्पेशल ट्रेन 02439 के रूप में किया जायेगा। 28 जून से ट्रेन सं. 22349 और 22350 पटना-रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन का नियमित परिचालन किया जाएगा। ट्रेन पटना और रांची से मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी।


उन्होंने बताया कि 27 जून को ट्रेन संख्या 02439 रांची-पटना वंदे भारत उद्घाटन स्पेशल रांची से सुबह 10.30 बजे खुलकर मेसरा, बरकाकाना, चरही, गया, जहानाबाद होते हुए शाम को 5.25 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।28 जून से 22349 पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन पटना से सुबह 7 बजे खुलकर, 8.25 बजे गया, 9.35 बजे कोडरमा, 10.33 बजे हजारीबाग, 11.35 बजे बरकाकाना, 12.20 बजे मेसरा रूकते हुए 13.00 बजे रांची पहुंचेगी।वापसी में ट्रेन सं. 22350 रांची-पटना वंदे भारत रांची से अपराह्न् 4.15 बजे खुलकर 4.35 बजे मेसरा, 5.30 बजे बरकाकाना, 6.30 बजे हजारीबाग, 7.30 बजे कोडरमा, 8.45 बजे गया रूकते हुए रात 10.05 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।


अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Tags:    

Similar News