जबलपुर: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का कल होगा प्रथम नगर आगमन

मुख्यमंत्री कल आएँगे तैयारियों को लेकर बैठक

Safal Upadhyay
Update: 2024-01-02 09:21 GMT

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का प्रथम नगर आगमन 3 जनवरी, बुधवार को हो रहा है। मुख्यमंत्री के आगमन पर स्वागत एवं आमसभा की तैयारियों को लेकर सोमवार को भाजपा संभागीय कार्यालय, रानीताल में बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि गैरिसन ग्राउंड, सदर में सीएम आमसभा को संबोधित करेंगे, जिसमें अधिक से अधिक आमजन उपस्थित हों, इसकी जिम्मेदारी भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सौंपी गई। बैठक में ननि अध्यक्ष रिकुंज बिज, कमलेश अग्रवाल सहित जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद उपस्थित थे।

सीएम के कार्यक्रम

>सुबह 10.30 बजे डुमना एयरपोर्ट आगमन

> सुबह 10.50 बजे भँवरताल उद्यान में वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण

>होटल कलचुरी में सुबह 11.15 बजे से दोपहर 12 तक कानून व्यवस्था की संभागीय समीक्षा बैठक एवं दोपहर 12 बजे से 1.45 बजे तक विकास कार्यों की संभागीय समीक्षा बैठक

> दोपहर 2.45 बजे से जन आभार यात्रा

> दोपहर 3.15 बजे से गैरिसन ग्राउंड में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम

> शाम 4.15 बजे से गैरिसन ग्राउंड में स्थानीय कार्यकर्ताओं से चर्चा

> शाम पाँच बजे शक्ति भवन बोर्ड रूम में कैबिनेट की बैठक

Tags:    

Similar News