जबलपुर: विवि कर्मचारी संघ में विवाद, 8 ने सौंपा इस्तीफा

  • आधी कार्यकारिणी के इस्तीफे के बाद विवि में रही ऊहापोह की स्थिति
  • विवाद की स्थिति के कारण 17 में से 8 सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है।

Bhaskar Hindi
Update: 2024-05-25 13:25 GMT

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय शैक्षणिक कर्मचारी संघ की वर्ष 2024 में गठित कार्यकारिणी में चुने गए पदाधिकारियों में से 8 पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कुलगुरु प्रो. राजेश कुमार वर्मा को इस्तीफा सौंप दिया।

कार्यकारिणी के सदस्यों का कहना है कि कुछ कर्मचारी नेता विश्वविद्यालय के विकास में सहयोग न कर व्यक्तिगत विकास और व्यक्तिगत विदवेश की भावना से कार्य कर रहे हैं, जिससे विवि की छवि धूमिल हो रही है। आने वाले समय में नैक टीम आने वाली है, जिससे ग्रेडिंग गिर सकती है और विश्वविद्यालय को आर्थिक क्षति हो सकती है।

इसलिए संघ में से 8 पदाधिकारी इस्तीफा दे रहे हैं। जिन्होंने इस्तीफा दिया है उनमें वंश बहोर पटेल, बैसाखू, रंजीत पांडे, सौरभ पटेल, अभिषेक राणा, गणेश उनेहा, विजय राठौर और दीपक नहर शामिल हैं।

यह भी कहा जा रहा है कि पिछले दिनों कुछ कर्मचारी नेताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर निर्माण और आवासों की मरम्मत को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके चलते कर्मचारियों के बीच में ही दरार पैदा हो गई। विवाद की स्थिति के कारण 17 में से 8 सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है। कार्यकारिणी लगभग भंग हो गई है।

संघ ने नये चुनाव कराने कहा है। हालांकि अभी कुलगुरु की तरफ से कोई स्वीकृति नहीं मिली है। वहीं नियमों के अनुसार संघ का यदि कोई एक सदस्य भी बाहर होता है तो पूरी कार्यकारिणी भंग हो जाती है और नए सिरे से चुनावी प्रक्रिया पूरी करानी होती है। इस मामले को लेकर शनिवार को स्थिति स्पष्ट होगी, इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Tags:    

Similar News