ओबीसी आयोग के अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन ने कहा- जनकल्याण का काम कर रही सरकार

प्रदेश में पाँचवीं बार बनेगी भाजपा की सरकार

Safal Upadhyay
Update: 2023-05-15 13:08 GMT

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। प्रदेश में एक बार फिर पाँचवीं बार भाजपा की सरकार बनेगी। पार्टी सभी को साथ लेकर चल रही है। सरकार जनकल्याण के काम कर रही है, जबकि कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए लुभावने वादे कर रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनावी घोषणा न कर पहले से ही लाड़ली लक्ष्मी याेजना घोषित की है। हमने अभी किसानों का कर्जा माफ करने की शुरुआत की है। भाजपा सत्य की राह पर चलती है। यह बात रविवार को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में जनता का आदेश शिरोधार्य है। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह निकाय चुनाव नहीं होने देना चाहती थी। उसके नेता ओबीसी आरक्षण की आड़ में न्यायालयों में याचिकाएँ लगाते फिर रहे थे। बिसेन ने कमलनाथ पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकार ने छिंदवाड़ा में हाॅर्टिकल्चर काॅलेज बनवाया, लेकिन आज तक शुरू नहीं हो पाया। नारी सम्मान योजना को लेकर श्री बिसेन ने कहा कि जो अपना घर नहीं संभाल पाया, उससे प्रदेश क्या अपेक्षा रखे।

विश्व मधुमक्खी दिवस पर बालाघाट में होंगे कार्यक्रम - बीस मई को विश्व मधुमक्खी दिवस है। इस मौके पर बालाघाट के राजा भोज शासकीय कृषि महाविद्यालय में 18 मई से तीन दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। गौरीशंकर बिसेन का कहना है कि यह आयोजन अंतर्राष्ट्रीय स्तर का होगा। इस दौरान शहद एक्सपो, राष्ट्रीय बैल-जोड़ी दौड़, राजा भोज की प्रतिमा का अनावरण एवं कृषि संगोष्ठी का आयोजन होगा। समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर होंगे।

Tags:    

Similar News