होलिका दहन हुआ, आज उड़ेगा रंग और गुलाल

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए कंडों और गौकाष्ठ से होलिका का दहन

Abhishek soni
Update: 2024-03-24 17:45 GMT

डिजिटल डेस्क जबलपुर। शहर भर में रविवार को शुभ मुहूर्त पर होलिका दहन किया गया। भक्तों ने होलिका की परिक्रमा लगाकर परंपरा निभाई और होलिका दहन किया। जिले भर में होलिका की 1144 प्रतिमाएँ स्थापित की गई थीं, जिनका दहन िकया गया। कई स्थानों पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए कंडों और गौकाष्ठ से होलिका का दहन िकया गया। दहन के पूर्व भक्त प्रहलाद की प्रतिमा सुरक्षित निकाली गई। गीत-संगीत की धुन पर लोग नाचते रहे। दहन होते ही लोगों ने गुलाल लगाकर एक दूसरे को शुभकामनाएँ दीं। कई स्थानों पर फागों का भी आयोजन िकया गया। रांझी, अधारताल, शांतिनगर, चंडालभाटा, विजयनगर, त्रिमूर्तिनगर, गढ़ा, संजीवनी नगर, रामपुर, गौरीघाट सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में होलिका दहन िकया गया। आज रंगों की होली खेली जाएगी।

वैदिक विधि विधान से किया पूजन

गायत्री परिवार ट्रस्ट द्वारा आदर्श होली का आयोजन गायत्री शक्तिपीठ, मनमोहन नगर में किया गया। मुख्य ट्रस्टी बीबी शर्मा ने बताया कि हर व्यक्ति को होली को एक आदर्श रूप में मनाना चाहिए। वैदिक विधि विधान से पूजन कर होलिका दहन किया गया। समता पूजन, नरसिंह भगवान के पूजन के साथ ही नवान्न पूजन किया गया। इस दौरान शंकर कनौजिया, विजय वर्मा, पुष्पेंद्र कोष्टा आदि मौजूद रहे।

भाई दूज पर तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त

चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। इसे भ्रातृ द्वितीया के नाम से भी जानते हैं। इस साल भाई दूज 26 मार्च को मनाई जाएगी। पारंपरिक रूप से यह पर्व भाई-बहन के बीच स्नेह के बंधन को मजबूत करता है। इस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हैं। 26 मार्च को भाई को टीका करने के लिए दो शुभ मुहूर्त हैं। पहला शुभ मुहूर्त सुबह 10:54 बजे से लेकर दोपहर 12:27 बजे तक है। वहीं दूसरा शुभ मुहूर्त दोपहर 3:31 बजे से लेकर शाम 5:04 बजे तक है।

Tags:    

Similar News